Homeदेश Weather Update Today: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का 'डबल अटैक',दक्षिण...

 Weather Update Today: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का ‘डबल अटैक’,दक्षिण में भारी ​बारिश की संभावना, जानिए अपने इलाके में आज कैसा रहेगा मौसम

Published on

न्यूज डेस्क
देश भर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तरी भारत के राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में तकरीबन 5 डिग्री तक तापमान जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति अभी जम्मू-कश्मीर से सटे उत्तर की ओर बनी बनी हुई है। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश और बर्फबारी भी हुई है। उधर भारी बारिश के कारण तमिलनाडु ने आज चार जिलों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गयी है।

राजधानी दिल्ली में पारा गिरने के साथ ही कड़ाके के ठंड की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली पंजाब हरियाणा उत्तरप्रदेश में सुबह के वक्त कोहरे ने घनी चादर औढ़ ली है, जिस कारण सुबह के समाय विजिब्लिटी भी बाधित हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा में अगले चार दिनों तक यही स्थिति रह सकती है। उधर झारखंड बिहार में भी तापमान में लगातार कमी देखी जा रही है। राजधानी रांची स्थिति कांके में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

मौसम विभाग के मुताबिक आज दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के बाकी हिस्सों और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है और उसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this