Homeधर्मAaj ka Rashifal 18 December 2023: वृष समेत इन चार राशि वालों...

Aaj ka Rashifal 18 December 2023: वृष समेत इन चार राशि वालों को आज नौकरी में नये अवसर प्राप्त होंगे, खुलेंगे सफलता के द्वार, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल | TODAY RASHIFAL IN HINDI | love rashifal

Published on

मेष राशि | Rashifal 2023 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Toaday

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको किसी विशेष काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपने बिजनेस के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे,जिससे भविष्य में अच्छा लाभ हो सकता है। आपका कोई वाद विवाद यदि लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी आज खत्म होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2023 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आया है। व्यापार के क्षेत्र में आपको कुछ नए सहयोगी मिलेंगे जिन पर आपको आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को उम्मीद की कोई किरण नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में अगर आपको कोई काम सौंपा जाए तो उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करना होगा, तभी वह पूरा होगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही परेशानियों के लिए गुरुजनों से संर्पक करना चाहिए। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2023

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ वरिष्ठ आपको कोई ऐसा काम सौंप सकते हैं, जिसमें आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन समझदारी से उस काम को पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे आपको वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। अगर आज आप कोई नई नौकरी ज्वाइन करते हैं तो वह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपका धन भी खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali | Rashifal 2023

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन मेहनत का फल प्राप्त होगा। कार्यालय में उनके कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन करियर में चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐश्वर्य भोग का अवसर प्राप्त होगा। छात्रों को कम्पीटीशन में सफलता मिलेगी। प्रेम-संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal | Today Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातक आज काम को लेकर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नया काम अगर शुरू करना है तो दिन शुभ है। आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रह सकता है। गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें। आज स्वास्थ्य खराब रह सकता है। पुत्र से मतभेद बढ़ सकता है। खुद को आप स्वस्थ महसूस कराते हैं तो अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने से बचें, धोखा मिल सकता है। व्यापार में लाभ संभव है।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal | Today’s Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को उन्नति हासिल होगी। व्यापार में अनुकूल स्थितियां बनी रहेंगी। आज बड़ों का सपोर्ट आपको मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप समय बिताएंगे। आज आपको वाहन सुख के योग बन रहे हैं। आज धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभप्रद है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly | Rashifal 2023 In Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए सोचा है, तो आपके लिए अच्छा रहेगा और उसके परिणाम आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती होगी, तो उसके लिए भी आपको अपने सीनियर से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपने लेनदेन के मामलों में स्पष्टता रखें। किसी की कहासुनी बातों में ना आए। व्यापार कर रहे जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। वाद विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातक आज का दिन मौज-मस्ती में बिताएंगे। परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई शुभ समाचार सुनाया जाएगा जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। किसी बात पर आपको अपने पिता से डांट खानी पड़ सकती है, लेकिन आपको इसका बुरा नहीं मानना चाहिए। किसी काम को लेकर आपकी अपने किसी वरिष्ठ से बहस हो सकती है। आज आपको खाली बैठकर समय बर्बाद करने की बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत फलदायी रहेगा। अगर माता को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या चल रही थी तो आज उसमें सुधार आएगा। जमीन या वाहन खरीदने जैसे आपके कई सपने पूरे होंगे। किसी उद्देश्य की समस्या के बारे में सुनकर थोड़े चिंतित रहेंगे। मन में कुछ सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे आप किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। पारिवारिक जीवन में आज कुछ बदलाव होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। व्यापार में आर्थिक रूप से बड़ा लाभ हो सकता है। आप मानसिक तनाव को दूर करने के लिए कहीं घूम आएं। परिवार में सबसे छोटे सदस्य की भी सलाह आपको समस्याओं से उबार सकता है। घर में शांति बनी रहेगी। जीवन साथी के साथ समय बिताने से प्यार बढ़ेंगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिससे मानसिक थकान हो सकती है।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों की आज सात्विक और सज्जन लोगों से मुलाकात के योग हैं। आज आपकी यात्रा शुभ और मनोरंजक रहने की संभावना है। आज आप शाम के वक़्त ही परिवार को समय दे पाएंगे। आपको अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकलने की सलाह दी जाती है, जिससे आपको अपने बारे में नए पहलुओं को खोजने और तलाशने के लिए मदद मिल सकती है। आज स्वास्थ्य स्थितिया अनुकूल रहने की उम्मीद है।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख शांति से भरा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुडी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। इस राशि के लोगों के विवाह में आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी, कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Latest articles

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

More like this

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...