HomeदेशWeather Update Today: कैसा रहेगा आज का मौसम? होगी बारिश या पड़ेगी...

Weather Update Today: कैसा रहेगा आज का मौसम? होगी बारिश या पड़ेगी ठंड,जानिए अपने शहर का हाल

Published on

न्यूज डेस्क
देश के उत्तरी राज्यों में बारिश के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने 12 दिसंबर से पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में ओले पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग ने मंगलवार, 12 दिसंबर से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, उत्तरी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है और इन क्षेत्रों में सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार (10 दिसंबर) को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी और सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। इतना ही नहीं अगले तीन दिन तक राजधानी में प्रदूषण की समस्या और बढ़ सकती है।

आईएमडी के मुताबिक आज तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Latest articles

कम्युनल’ कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान का आया बयान, बोले- मेरा मकसद…

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रहमान ने...

PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने असम के...

क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

  Aadhaar  में एक बड़े काम का फीचर होता है। इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock...

रोज सिर्फ 2 चम्मच पिसी अलसी और बीमारियां छूमंतर; जानिए इसके जादुई फायदे

पिसी हुई अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैट, फाइबर और लिगनैन होते हैं, जो...

More like this