Weather Update Today: UP, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने बिहार के लिए जारी किया अर्लट, जानिए आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

0
111

न्यूज डेस्क
देश के कई राज्यों में मॉनसून की बारिश का दौर जारी है। देश के पहाड़ी राज्यों भारी बारिश और भूस्खलन से सड़कों पर मलबा आ गया है जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उधर मैदानी इलाकों में बारिश के बाद जगह-जगह जल जमाव की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ ओले और बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भारी से बहुत भारी का रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड के 6 जिले देहरादून ,पौड़ी , टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चम्पावत में 14 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक गढ़वाल और कुंमाऊ के निचले इलाकों में अगले 3 दिन भारी बारिश की संभावना है। 14 अगस्त तक देहरादून, टिहरी, पौड़ी में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। जबकि कल यानी 12 अगस्त से 14 अगस्त तक नैनीताल, उधमसिंहनगर, चंपावत में भारी बारिश की आशंका है।

इधर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में आज भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग मुताबिक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकोंं में शनिवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

इस बीच बिहार में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले तीन दिनों से राज्य के कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी राज्य के कई इलाकों बारिश के बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी। इस बाबत लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से आज चेतावनी जारी की गई है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह घने काले बादलों के साथ हुई है। हल्की बारिश भी लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में हो रही है। लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here