Weather Update Today:शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-NCR मे ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन,जाने आज कैसा रहेगा मौसम

0
201

न्यूज डेस्क
देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पूरा उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। नए साल में लोग घने कोहरे के साथ कड़कड़ती ठंड का अनुभव कर रहे हैं। ट्रेन कई घंटे लेट चल रही हैं तो फ्लाइट्स पर भी असर पड़ रहा है। दिनभर चल रही शीतलहर ने लोगों को जबरदस्त ठंड का अहसास करा दिया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-पंजाब, राजस्थान सहित उत्तर भारत में कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। लिहाजा लोगों से ठंड से बचने के लिए एहतियात बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक 4 और 5 जनवरी को इन राज्‍यों के कुछ ह‍िस्‍सों में सबुह के कुछ घंटों के ल‍िए घने से बहुत घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। राजस्‍थान के अलग-अलग ह‍िस्‍सों में भी इन दो द‍िनों तक घने कोहरे की वजह से लोगों को मुश्‍क‍िलों का सामना करना पड़ सकता है।

आईएमडी के मुताब‍िक 4 जनवरी को पूर्वी और पश्‍च‍िमी उत्तर प्रदेश के कुछ हि‍स्‍सों में 5 जनवरी को रात्र‍ि के वक्‍त और सबुह के वक्‍त कुछ घंटो के ल‍िए घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। 6 और 7 जनवरी को घना कोहरा पंजाब और राजस्‍थान में देखने को म‍िलेगा जबक‍ि बाकी राज्‍यों में स्‍थ‍ित‍ि के सामान्‍य बनने की संभावना है। आईएमडी के मुताब‍िक जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, ह‍िमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओड‍िशा, पश्‍च‍िम बंगाल, स‍िक्‍क‍िम, असम, मेघालय, नागालैंड, मण‍िपुर, म‍िजोरम और त्र‍िपुरा के अलग-अलग ह‍िस्‍सों व इलाकों में 4 से 6 जनवरी तक सबुह के वक्‍त कुछ घंटो के ल‍िए घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here