Weather Update Today: अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश, बिहार के लिए अर्लट जारी

0
304

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर जोरदार बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को रुक-रुक बारिश हो रही। नोएडा-गाजियाबाद में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ और दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 8 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होती रहेगी। आज भी यूपी के कई जिलों में जोरदार बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी यूपी में 3 जुलाई को एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 4 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है, इस अवधि में पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड के लिए येलो अर्लट जारी

इधर उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए छह जून तक भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की और से कुंमाऊं के जिलों में ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल,चमोली,चंपावत के कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में हल्की से सामान्य बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आठ जुलाई तक बारिश के आसार बने रहेंगे। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के अनुसार आज हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का भी अंदेशा जताया गया है।

बिहार में आकाशीय बिजली का अर्लट जारी

उधर बिहार में पिछले 3 दिनों से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। पटना जिले में भी मंगलवार तक बारिश रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा में आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा, वज्रपात, मेध गर्जन के साथ ही 200 एमएम तक बारिश होने के आसार है। बिहार के छह जिलों में बहुत भारी, 26 जिलों में भारी और मध्य दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here