Weather Today 25 July 2026: देश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 25 जुलाई को उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।
पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बनने की संभावना है। वहीं गुजरात के कुछ हिस्सों में भी भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में बने कम दबाव के प्रभाव के साथ-साथ गुजरात से कर्नाटक तट तक सक्रिय मौसमी प्रणाली के कारण कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी।
इन राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई है। कई इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। आंधी के दौरान हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 33°C और न्यूनतम 28°C रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, बांदा, ललितपुर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, चंदौली, मऊ और सोनभद्र समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 28°C रहने की संभावना है।
बिहार का मौसम
पश्चिम एवं पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और अररिया में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में तापमान 34°C से 28°C के बीच रह सकता है।
झारखंड का मौसम
रांची, धनबाद, देवघर, जमशेदपुर, साहेबगंज, पाकुड़, गुमला, सरायकेला, सिमडेगा, रामगढ़, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और पश्चिम व पूर्वी सिंहभूम सहित कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड का मौसम
बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। देहरादून में तापमान 27°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश का मौसम
चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू में बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 16°C और न्यूनतम 11°C रहने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर का मौसम
पुलवामा, रामबन, जम्मू, पूंछ, कुलगाम, उधमपुर, कठुआ, डोडा, अनंतनाग, गांदरबल और कुपवाड़ा में बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है। श्रीनगर का तापमान 21°C से 19°C के बीच रहने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल का मौसम
पुरुलिया, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, नादिया, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना, दुर्गापुर और झाड़ग्राम में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 27°C रह सकता है।
पंजाब का मौसम
जालंधर, अमृतसर, पटियाला, गुरदासपुर, लुधियाना, फरीदकोट और संगरूर में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
गुजरात का मौसम
अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, डांग और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।
महाराष्ट्र का मौसम
मुंबई, ठाणे, पालघर, गोंदिया, चंद्रपुर, भंडारा, जालना, बीड, नांदेड और हिंगोली में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
राजस्थान का मौसम
जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, प्रतापगढ़, सीकर और नागौर में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। जयपुर में तापमान 29°C से 24°C के बीच रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश का मौसम
बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, अनूपपुर, विदिशा, खंडवा, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), खरगोन, छतरपुर और शिवपुरी में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। भोपाल का अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है।

