Weather Update: दिल्‍ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके यहां कैसा रहेगा आज मौसम

0
146

न्यूज डेस्क
दिल्ली में मानसून ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। एक सप्ताह की उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। इससे पहले गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विज्ञान के मुताबिक, अगले पांच से छह दिनों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में आज से लेकर 6 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा।

बिहार में मानसून के चलते अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। अगले दो दिनों तक राजधानी पटना समेत दक्षिणी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार हैं। वहीं, दक्षिण पूर्व, दक्षिण पश्चिम भागों के 11 जिलों में वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इधर उत्तराखंड में वर्षा का क्रम जारी है। प्रदेश के कई ज्यादातर जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार समेत करीब आठ जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर व बागेश्वर में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अतिवृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं जिसके कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले बुधवार देर रात सुंदरनगर उपमंडल में हुई तेज बारिश के कारण सुंदरनगर-करसोग हाईवे पर मलबा आ गया जिसके कारण हाईवे पर यातायात को रोकना पड़ा।

आईएमडी ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बारिश के साथ ही आंधी आने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here