Weather Today: दिल्ली समेत उत्तर भारत मे आज कैसा रहेगा मौसम, इन राज्यों के​ लिए अर्लट जारी

0
545

न्यूज डेस्क
देश में मानसून दस्तक दे चुका है। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भी कई जगह बारिश दर्ज की गई और बुधवार को भी मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं अगर यूपी और मध्य प्रदेश की बात करें तो अगले 4 दिनों तक इन राज्यों के अलावा 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि IMD का कहना है कि अभी भी देश में सामान्य से 8 फीसदी कम बारिश हुई है।

20 राज्यों के लिए चार दिन तक भारी बारिश का अर्लट

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि IMD का कहना है कि अभी भी देश में सामान्य से 8 फीसदी कम बारिश हुई है।

इन राज्यों मेंं जमकर होगी बारिश

अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। वहीं ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, ईस्ट राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात, वेस्ट राजस्थान, सौराष्ट और कच्छ में बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं की वजह से पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर, भरतपुर के कुछ हिस्सों में 5-6 जुलाई से ही बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इसी के साथ हरियाणा और पंजाब में 6 से 8 जुलाई तक भारी बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। तो वहीं, पंजाब में 6 से 8 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here