Weather Today: देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर, उत्तराखंड और हिमाचल में बादल फटे, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र -गुजरात के लिए भी जारी किया अलर्ट

0
143

न्यूज डेस्क
पहाड़ों में खराब मौसम से राहत नहीं मिल पा रही है। उत्तराखंड और हिमाचल में शुक्रवार को चार जगह बादल फटने से संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। हिमाचल में शुक्रवार को जहां तीन स्थानों पर बादल फटे। वहीं, उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में बादल फटने से आए मलबे की चपेट में आकर गोशाला और आठ छोटी पुलिया बह गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोशाला में दो बैल और 11 बकरियां थी। इसके साथ ही थलीसैंण-पीठसैंण मोटर मार्ग पर स्थित एक पुल की दीवार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रशासन ने पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है।

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौडी और नैनीताल में अलग-अलग स्थानों पर तूफान और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर सभी जिलों के आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

उधर उत्तर प्रदेश में मॉनसून सोमवार से फिर से सक्रिय होगा। मॉनसून के सक्रिय होते ही पूरे यूपी में एक बार फिर से झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, आज शनिवार और रविवार दो दिन लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार से बादलों की आवाजाही शुरू होगी। ठंडी हवाएं चलेंगी, साथ ही बारिश का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक देश के तटीय राज्यों में भी भारी बारिश देखने का मिल सकती है। ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र , गुजरात और कर्नाटक के तटीय तटों पर अगले कुछ दिन भारी बारिश की आंशका है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समुंद्र में ना जाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर सहित दक्षिण के सभी राज्यों में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here