बिहार में पुल के साथ नीतीश सरकार की साख भी हुई ध्वस्त, सरकारी खजाने को लगा 1700 करोड़ रुपए का चूना

0
96
  • बिहार में पुल के साथ नीतीश सरकार की साख भी हुई ध्वस्त

  • सरकारी खजाने को लगा 1700 करोड़ रुपए का चूना

  • ताश के पत्तों की तरह बिखर गया 1700 करोड़ रुपए का पुल

  • बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

  • ‘सरकार की नियत में खोट है, कमीशनखोरी है समस्या की जड़’

विकास कुमार
बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन पुल के साथ ही नीतीश सरकार की साख भी ध्वस्त हो गई। 17 सौ करोड़ रुपए के खर्च से भागलपुर में बन रहा ‘महासेतु’ भरभराकर गिर गया। अगवानी घाट से सुल्तानगंज तक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से कोहराम मच गया। इस हादसे का डरा देने वाला वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक विशाल पुल ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। स्थानीय लोगों ने पुल गिरने की घटना का वीडियो बना लिया।

वहीं इस महासेतु के अचानक बिखर जाने पर बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार की नियत में खोट है इसलिए नीति फेल हो रही है। सिन्हा ने कहा कि कमीशनखोरी की वजह से ये पुल गिरा है।

वाकई में इस घटना से नीतीश बाबू की साख रसातल में चली गई है। सरकार पर से आम जनता का भरोसा उठता जा रहा है। क्योंकि हर बार जांच के बजाय सरकार लीपापोती कर अपनी जिम्मेदारी से हाथ धो लेती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here