Homeदेशहरियाणा में मतदान : जानिए ओलम्पियन मनु भाकर ने पहली बार मतदान करते...

हरियाणा में मतदान : जानिए ओलम्पियन मनु भाकर ने पहली बार मतदान करते हुए क्या कहा ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान अभी प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में भारतीय शूटर ओलंपियन  मनु भाकर ने पहली बार मतदान किया। झज्जर जिले में स्थित पोलिंग बूथ पर मनु ने अपनी मां सुमेधा भाकर के साथ पहुंचकर वोट डाला।

पहली बार मतदान करने के बाद अपने अनुभव को साझा करते हुए मनु भाकर ने कहा, “यह मेरे लिए एक विशेष अनुभव है। युवा होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम सबसे अनुकूल उम्मीदवार को अपना वोट दें। छोटे कदम बड़े लक्ष्यों की ओर ले जाते हैं।” मनु ने देश के युवाओं को भी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

बता दें, मनु भाकर भारत की शीर्ष निशानेबाज हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही अपने असाधारण प्रदर्शन से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है।

मनु का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ और उन्होंने शूटर बनने की प्रेरणा अपने परिवार और कोच से पाई। बेहद कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने वाली मनु भाकर ने 2018 में ब्यूनस आयर्स में आयोजित यूथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

मनु ने 2018 ब्यूनस आयर्स में हुए यूथ ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु ने स्वर्ण पदक जीता, जिससे वह यूथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। मनु ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीते।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this