Homeदेशसीएम नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, जदयू नेता ने...

सीएम नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, जदयू नेता ने पटना में लगाए पोस्टर

Published on

जेडीयू की नयी राज्य कार्यकारिणी की बैठक पटना में होने जा रही है।शनिवार को होने वाली इस बैठक से पहले पटना की सड़कों के किनारे जेडीयू नेताओं की ओर से पोस्टर संदेश जारी हुआ है।बिहार के मुख्यमंत्री व जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग जेडीयू नेताओं के द्वारा जारी पोस्टर के जरिए की गयी है। पटना की सड़कों पर लगा यह पोस्टर सुर्खियों में आया है।

नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पोस्टर के जरिये की गयी है। पटना की सड़कों पर यह पोस्टर लगा है।इस पोस्टर को जेडीयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह के द्वारा लगवाया गया है। इस पोस्टर में नीतीश कुमार को प्रख्यात समाजवादी और बिहार का विकास पुरुष बताते हुए छोटू सिंह ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है। जेडीयू संगठन के नेता के द्वारा यह मांग की गयी है।

गौरतलब है कि जेडीयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन शनिवार को पटना के जेडीयू प्रदेश मुख्यालय में किया गया है।इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इनमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल होंगे।वहीं बैठक से पहले पार्टी कार्यालय के बाहर कई पोस्टर लगे दिखे हैं।किसी पोस्टर में नीतीश कुमार को राजनीति का चाणक्य बताया गया है तो किसी में उनके लिए भारत रत्न देने की मांग की गयी है।

बिहार में जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की नयी टीम बनाए जाने के बाद इस टीम के साथ पहली बैठक हो रही है।इस बैठक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संबोधित किये जाने की संभावना है।साथ ही कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित करीब 400 लोगों के शामिल होने की संभावना है
इसे लेकर पार्टी की तरफ से तैयारी हो चुकी है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...

सर्दियों में गर्म पानी से तो नहीं नहाते हैं आप, हेल्थ को हो सकती हैं इतनी दिक्कतें

सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी से नहा लेना...

More like this