Homeदेशचौथे चरण में 96 सीटों पर मतदान जारी ,राहुल गाँधी ने कहा...

चौथे चरण में 96 सीटों पर मतदान जारी ,राहुल गाँधी ने कहा चार जून को बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
देश के अलग-अलग राज्यों मेंआज सुबह से ही  96 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में 4 जून को ‘इंडिया’ ब्लॉक की सरकार बनने जा रही है।

राहुल ने कहा कि आज चौथे चरण का मतदान है, पहले तीन चरणों में ही यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि 4 जून को ‘इंडिया’ की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं से कहा, याद रखिए, आपके एक वोट से सिर्फ आपके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा ही नहीं होगी, पूरे परिवार की तकदीर बदल जाएगी।

इस दौरान उन्होंने अपने चुनावी वादे याद दिलाते हुए कहा कि एक वोट से युवाओं के लिए एक साल में एक लाख रुपये की पहली नौकरी पक्की। एक वोट से गरीब महिलाओं के बैंक खाते में एक लाख रुपए सालाना। इसलिए बड़ी संख्या में बाहर निकलकर वोट डालिए और बता दीजिए कि देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा – भटकेगा नहीं।

आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण तक, 20 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 283 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो चुका है। मतदान कुल सात चरणों में होना है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर 1,717 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this