विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को लेंगे छत्तीसगढ़ सीएम की शपथ ,पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद 

0
98


न्यूज़ डेस्क
 छत्तीसगढ़ के नए सीएम के रूप में विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को शपथ लेंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। इस समारोह में कई और बड़े नेता भी शामिल होंगे। हालिया चुनाव में बीजेपी को यहाँ भारी जीत हासिल हुई है। साय प्रदेश के आदिवासी नेता हैं।            
 कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
         छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व मंत्री और नारायणपुर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक केदार कश्यप, नवनिर्वाचित विधायक रायगढ़ ओमप्रकाश चौधरी और विधायक बलौदाबाजार टंकराम वर्मा ने भी साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।
                    शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मंच बनाए जा रहे हैं, जिसमें बीच के मंच पर शपथ ग्रहण होगा। एक ओर अतिविशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों तथा दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंच बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं।
             ज्यादा से ज्यादा लोग शपथ ग्रहण को देख सके इसके लिए एल.ई.डी. स्क्रीन भी लगायी जा रही है। आयोजन स्थल में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा, पेयजल, शौचालय व्यवस्था आदि के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।                  मैदान में 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की तैयारी चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगभग एक हजार पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रायपुर शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि अन्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here