Homeदेशमध्यप्रदेश के मनोनीत सीएम मोहन यादव पर लगे हैं कई आरोप ,कांग्रेस...

मध्यप्रदेश के मनोनीत सीएम मोहन यादव पर लगे हैं कई आरोप ,कांग्रेस ने उठाये सवाल !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
मध्यप्रदेश में बीजेपी ने जिस मोहन यादव को सीएम के लिए मनोनीत किया है ,कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किये हैं। बीजेपी पर तंज कसते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मोहन यादव के खिलाफ बड़े पैमाने पर हेराफेरी समेत कई गंभीर आरोप हैं। उन्होंने उज्जैन मास्टरप्लान पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या यही राज्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ”चुनाव नतीजों के आठ दिन बाद बीजेपी ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना, एक ऐसा व्यक्ति जिसके खिलाफ उज्जैन मास्टरप्लान में बड़े पैमाने पर हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप हैं।”
             उन्होंने आगे कहा, “सिंहस्थ के लिए आरक्षित 872 एकड़ जमीन में से भू-उपयोग बदलकर जमीन अलग कर दी गई। उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं, इनमें वह गाली-गलौज करते, धमकी देते और आपत्तिजनक बयान देते नजर आ रहे हैं।”
               जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री के ‘मोदी की गारंटी’ वाले बयान पर उन पर कटाक्ष करते हुए कहाा,”क्या यह मध्य प्रदेश के लिए ‘मोदी की गारंटी’ है?” उन्होंने अपने दावों के समर्थन में एक समाचार क्लिपिंग भी संलग्न की।
           बता दें कि बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई ने सोमवार को मोहन यादव को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाया। यह फैसला राज्य की राजधानी में पार्टी की विधायी बैठक के बाद आया। मोहन यादव (58) ने उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता। उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव 2013 में जीता और 2023 सहित लगातार तीन चुनावों में विजयी रहे।       
उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर ने 11 जून 2023 की एक रिपोर्ट में मोहन यादव पर बड़ी खबर को प्रकाशित किया है जिसमे कहा गया है कि मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्त के लिए रिजर्व 872 एकड़ जमीन में से 185 एकड़ का लैंडयूज बदलकर अलग कर दिया गया है। इस 185 एकड़ जमीन में से 29 एकड़ जमीन उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ,उनकी फार्म ,पत्नी सीमा यादव ,बहन और नगर निगम सभापति कलावती यादव और लीलाबाई यादव के नाम है। 

Latest articles

बोर्ड ऑफ पीस’ की नींव, भारत समेत इन देशों ने बनाई दूरी

दुनियाभर में चल रही चर्चाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड...

मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला

मौत की सजा के लिए फांसी की जगह दूसरे तरीके अपनाए जाने की मांग...

बैंक,UPI ऐप्स में मिलेगा ‘इमरजेंसी बटन,लगेगी डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर लगाम

साइबर अपराधों और बढ़ते डिजिटल अरेस्ट के मामलों से निपटने के लिए सरकार बड़ा...

फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय

आजकल सेहत को लेकर लोग पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं। खासतौर पर...

More like this

बोर्ड ऑफ पीस’ की नींव, भारत समेत इन देशों ने बनाई दूरी

दुनियाभर में चल रही चर्चाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड...

मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला

मौत की सजा के लिए फांसी की जगह दूसरे तरीके अपनाए जाने की मांग...

बैंक,UPI ऐप्स में मिलेगा ‘इमरजेंसी बटन,लगेगी डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर लगाम

साइबर अपराधों और बढ़ते डिजिटल अरेस्ट के मामलों से निपटने के लिए सरकार बड़ा...