मणिपुर में 2 महीने बाद कुकी समुदाय ने खोला नेशनल हाईव,विष्णुपुर में चार की हत्या

0
135

बीरेंद्र कुमार झा

मणिपुर में हिंसा अभी थमी नहीं है। रविवार को भी यहां खूनी झड़प में चार लोगों की मौत हो गई।वही इस बीच अच्छी खबर यह आई है कि 2 महीने के बाद कुकी समुदाय के लोगों ने नेशनल हाईवे 2 को खोल दिया है। कुकी समुदाय के दो संगठनों ने इसे 2 महीने से बंद कर रखा था।कुकी समुदाय का कहना है कि कांगपोकपी जिले में 2 महीने से जो नाकाबंदी थी उसे हटा लिया गया है। उनका कहना है कि गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से शांति और सद्भाव के लिए गंभीरता दिखाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।

विष्णुपुर और चुराचांदपुर बॉर्डर पर चार लोगों की हत्या

उधर विष्णुपुर और चुराचांदपुर के बॉर्डर पर हुई हिंसक झड़प में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों की मौत गोली लगने से हुई है,वहीं एक का सिर काट लिया गया है।दावा यह भी किया गया कि 5 गांववालों को उग्रवादियों ने बंधक बना लिया है। मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह कुंभी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में लोगों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई है और उन्होंने इसे सुधारने का भी वादा किया।

हिंसा के रफ्तार को देखते हुए कर्फ्यू की ढील में कमी

विष्णुपुर में हुई हिंसा को देखते हुए राज्य में कर्फ्यू के समय को बढ़ा दिया गया है।जहां कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी जा रही थी ,वहीं अब उसे घटाकर केवल 5 घंटा कर दिया गया है।अब सिर्फ सुबह 5:00 बजे से 10:00 बजे तक ही कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। वही हाईवे की नाकाबंदी हटने से भविष्य में इस क्षेत्र में सुधार के नजर आ रहे हैं। कुकी नेशनल ऑर्गेनाइजेशन के सिलेन हाओकीप और यूनाइटेड फ्रंट के प्रवक्ता आरोन कीपजैन ने कहा कि उम्मीद है कि इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए प्रशासन हर संभव कदम उठाएगा ।

सूत्रों का कहना है कि खोईजुमानताबी गांव में ग्रामीण स्वयमसेवकों पर उस वक्त हमला किया गया, जब वे पहरा दे रहे थे।गोलीबारी में तीन की मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here