वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के लिए डेब्यू,रच दिया इतिहास,टूटा सचिन का रिकॉर्ड

0
4

जिस दिन का इंतजार था आखिर वो आ ही गया। वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव को तिलक वर्मा से डेब्यू कैप मिली है। उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन ने 16 साल और 205 दिन की आयु पर पाकिस्तान के खिलाफ पहल मैच खेला था। वैभव ने 15 साल और 99 दिन में ये कारनामा कर दिखाया है।

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के धमाके के बाद उनका टीम इंडिया के लिए खेलना तय हो गया था। 4 जुलाई 2026 की तारीख भारतीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे यादगार तारीख में से एक हो गई है। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने के बाद वे सबसे कम उम्र में इटंरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 16 साल और 205 दिन की आयु में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेला था। सूर्यवंशी ने प्लेइंग-XI में जगह मिलते ही 15 साल और 99 दिन की उम्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है।
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्वकप 2026 के फाइनल में 183 रन की पारी खेली। इसके बाद आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन ने सभी को हिला कर रख दिया। 15 साल के इस खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस को पहली गेंद पर सिक्स जड़ा है। पूरे सीजन की 16 पारियों में उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 फिफ्टी देखने को मिली। इसी संस्करण में उन्होंने क्रिस गेल का एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 59 सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। वैभव ने 72 छक्के लगाए थे।
संजू सैमसन को जाना पड़ा बाहर
इसके साथ ही आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी के आने से संजू सैमसन को प्लेइंग-XI में अपनी जगह गंवानी पड़ी है। बीती 3 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 5 रन आए हैं। टॉस के बाद हेडकोच गौतम गंभीर संजू से बातचीत करते हुए भी नजर आए।

भारत की प्लेइंग-XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here