एक क्लिक में होगा UPI पेमेंट, नहीं खोलना पड़ेगा फोनपे, गूगलपे या पेटीएम

0
8

आजकल ज्यादातर लोग यूपीआई पेमेंट करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर बिजली बिल भरने तक, सभी कामों के लिए यूपीआई पेमेंट ऐप्स जैसे फोन पे और गूगल पे का इस्तेमाल किया जाता है। फोन के जरिए क्यूआर कोड स्कैन करके या फिर मोबाइल नंबर पर सीधा पैसे भेज सकते हैं। हालांकि, कई बार मार्केट में जब आपको जल्दी पेमेंट करना होता है तो ऐप को ओपन करने और पेमेंट के लिए स्टेप्स फॉलो करने में समय लग जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन पे को ओपन किए बिना ही आप पेमेंट कर सकते हैं। ये प्रक्रिया ऐप ओपन करने और क्यूआर कोड स्कैन ऑप्शन सिलेक्ट करने के स्पेट्स से छुटकारा दिलाती है। इतना ही नहीं, आप ऐप को ओपन किए बिना काफी कुछ कर सकते हैं। आइये, जानते हैं कैसे।

एक क्लिक में पेमेंट करने के लिए आपको बस फोनपे या गूगल ऐप पर लॉन्ग प्रेस करना होता है। ऐसा करते ही आपके सामने एक मेन्यू ओपन होकर आ जाएगा। इसमें बस स्कैन क्यूआर कोड के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब कोड स्कैन करें,पिन डालें और पेमेंट हो जाएगा। सेंड मनी पर क्लिक करके आप सीधा मोबाइल नंबर डालें और पेमेंट करें।

यह सुविधा सभी फोन में मिलती है ।यह कोई ऐप का फीचर नहीं है, बल्कि स्मार्टफोन के यूजर इंटरफेस का फीचर है। सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रियलमी यहां तक कि आईफोन में भी इस तरह से यूपीआई पेमेंट किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here