पीएम मोदी ने आप के राज्य सभा सांसद को बीजेपी में मिलाकर चौकाया देश को

0
22

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने फैसले से देश को चौंकाते रहे हैं। बीजेपी शासित प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री बनाने की बात हो,देश में नोट बंदी लागु करने की घोषणा करने की बात हो या फिर देश में पाक समर्थित आतंकवादियों द्वारा आतंकी हमला करने के बाद पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदुर चलाने की बात, अपने हर फैसले से पीएम मोदी देश वासियों के साथ ही आतंकियों के आका पाकिस्तान के हुकुमरानों तक को चौंकाते रहे हैं।

हालांकि हाल में पहले बिहार में नीतीश कुमार के बाद बीजेपी के खेमा से बिहार का मुख्यमंत्री चुनने के मामले में और फिर बाद में लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को पास कराने के मामले मैं वे चौंकाने वाला कोई काम नहीं कर पाए। तब विपक्षी राजनीतिक दल के नेताओं विशेष कर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा पूरे जोर-जोर से यह बात फैलाई जाने लगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा अब खत्म हो गया है। अब ये चौंकाने वाला कोई कदम नहीं उठा सकते हैं।

लोकसभा में सत्ताधारी दल के द्वारा जब विशेष सत्र का आयोजन कर लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पेश किया तो लगने लगा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्याप्त बहुमत नहीं रहने के बावजूद अपने करिश्माई कारनामे से इसे पास करवा कर एक बार फिर से सबको चौका देंगे। लेकिन इस बार विपक्ष ने अब तक चौंकाने वाला करिश्मा करने वाले जादुगर पीएम मोदी की जादूगरी पकड़ ली। पीएम मोदी ने इस विधेयक को पास करने के लिए विपक्ष के आगे गिड़गिड़ाने से लेकर धमकाने तक का काम किया,लेकिन विपक्ष ने उनकी एक न चलने दी और लोकसभा में सत्ता पक्ष के द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम बहुमत नहीं जुटा पाने के कारण गिर गया।

इसके बाद तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर महिलाओं को संसद में प्रवेश न करने देने का आरोप लगाते हुए कड़ा शब्द प्रहार किया। वह इतने पर भी नहीं रुके, बल्कि वहीं से देश के नाम अपने संदेश प्रसारित किया। इसमें भी उन्होंने विपक्षी नेताओं पर महिलाओं को संसद में प्रवेश नहीं करने देने का आरोप लगाया। लेकिन लोगों को इसमें चौंकाने वाला कुछ नहीं लगा, बल्कि इससे लोगों को यह लगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय चल रहे विधानसभा चुनाव में महिलाओं को अपनी पार्टी की तरफ आकृष्ट करने की कोई चाल चल रहे हैं।

हालांकि देश के नाम अपने संदेश मैं उन्होंने कुछ चौंकाने वाले वाक्य जरूर कह थे। उन्होंने कहा था कि विपक्ष के नेताओं ने वर्ष 2029 ईस्वी में होने वाले आम चुनाव में महिलाओं को 33% प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं लेने देने का कृत्य किया है। लेकिन वह और उनकी सरकार महिलाओं को यह अधिकार देने के लिए कृत संकल्प है। हालांकि तब लोगों को इसमें चौंकाने वाला कुछ नहीं लगा था क्योंकि विपक्ष इसे पीएम मोदी की वर्तमान विधानसभा चुनाव में महिलाओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करने वाला चाल बता रहे थे। लेकिन अब जब राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के साथ राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर लिया है, तब लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन के दौरान कहा गया वाक्य चौंकाने लगा है।

अपने चौंकाने वाले फैसले से फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी को नहस- तहस कर संसद में अपना बहुमत जुटाने में लग गए हैं। राज्यसभा में अभी स्थिति भी कुछ ऐसी है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चाल चलकर इन्हें बीजेपी में मिलाकर देश को चौंका सकते हैं। राज्यसभा में बीजेपी के सबसे अधिक 113 सांसदों के बाद 29 सांसदों के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर कांग्रेस के 19 -20 राज्यसभा के सांसदों को इकट्ठा नहीं भी तोड़ पाए‌ तो वाईएसआरसीपी के 7, बीजेडी के 3,बीआरएस के 3 आम आदमी पार्टी के शेष बचे 3,आरजेडी के 3 सांसद समेत कुछ निर्दलीय और मनोनीत सदस्य भी हैं जिसके दो तिहाई सांसदों को पीएम मोदी आसानी से अपनी चाल चलकर आसानी से अपनी पार्टी में मिला सकते हैं।

राज्यसभा में अपनी चाल में सफल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र फिर लोकसभा में भी ऐसी ही चाल चल सकते हैं और सिर्फ छोटे राजनीतिक दलों के सांसदों को ही नहीं बल्कि बड़े राजनीतिक दलों के सांसदों के द्वारा उनकी पार्टी में बड़ा तोड़कर उन्हें बीजेपी में मिलाकर अपना शक्ति विस्तार कर सकते हैं। इस मामले में वह विपक्षी राजनीतिक दल के नेताओं को यह सब्जबाग दिखाकर अपनी पार्टी मैं शामिल कर चौंका सकते हैं कि जैसे उन्होंने हेमंत विश्व शरमा को असम में और सम्राट चौधरी को बिहार में दूसरी राजनीतिक दलों से बीजेपी में आने के बावजूद मुख्यमंत्री बनाया है वैसा ही वे आगे भी कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसे चौंकाने वाले कारनामे करने में महारत हासिल है। पूर्व में वे मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपनी पार्टी में शामिल करने के बाद मध्य प्रदेश की सत्ता से कांग्रेस को सत्ताच्युत कर अपनी पार्टी की सरकार बनाकर चौंकाने वाला कारनामा कर‌ चुके हैं। राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सांसदों को अपनी पार्टी में मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ताधारी राजनीतिक दलों के साथ-साथ विपक्षी राजनीतिक दल के नेताओं के साथ देशवासियों को भी चौंकाने वाला काम किया है, और कोई आश्चर्य की बात नहीं कि 2029 के आम चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को अपनी पार्टी में मिलाकर,संसद में दोबारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन अधिनियम को सदन में पेश कर पारित कराकर एक बार फिर से देश को चौंका दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here