Homeदेशयूपी उपचुनाव : अखिलेश यादव और राहुल गाँधी की साथ लड़ने की...

यूपी उपचुनाव : अखिलेश यादव और राहुल गाँधी की साथ लड़ने की मज़बूरी !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए मिलकर लड़ना मजबूरी हो गया है। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मिली बड़ी जीत के बाद सपा और कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा और कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

हालांकि अभी तक चुनाव की तिथियां नहीं घोषित हुई है, फिर भी सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिन सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उनमें से एक भी सीट कांग्रेस के पास नहीं रही है। पांच सीट सपा के पास जरूर रही है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने 10 में से 4 सीट लेने का प्लान बना रखा है। लेकिन यह सब कुछ 21 जुलाई यानी आज की मीटिंग में फाइनल होगा।

जानकारों  का कहना है कि लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद दोनों दल एकजुटता का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। लेकिन लोकसभा में छह सीट जीतने के बाद कांग्रेस को संजीवनी मिल गई है। इस कारण वह भी यूपी में सपा के बराबर की राजनीति करती नजर आएगी। 

सपा के सामने मजबूरी है कि वह उपचुनाव में कांग्रेस को साध के चले क्योंकि सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए और राज्यों में भी पैर फैलाने होंगे। इसके लिए उसे गठबंधन के जरिए ही आगे बढ़ना होगा। शायद सपा मुखिया इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं।

इसी कारण वह उपचुनाव में कांग्रेस को सीट देने में पीछे नहीं हटेंगे। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में सपा भी इंडिया गठबंधन के जरिए इन दोनों राज्यों पर चुनाव लड़ने के सपने देख रही है। इसलिए फिलहाल अभी दोनों को एक दूसरे की जरूरत है।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे का कहना है कि यूपी में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेगी। 21 जुलाई को जिन क्षेत्रों पर चुनाव है वहां के लोगों के साथ बैठक कर फीडबैक लेंगे। इस बैठक को प्रदेश अध्यक्ष लीड करेंगे। अभी चुनाव का नोटिफिकेशन भी नहीं आया है। 

लेकिन फिर भी पार्टी अपनी तैयारी कर रही है। जिन क्षेत्रों में चुनाव होने हैं वहां के जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा की जायेगी। जहां जहां बेहतर संभावना होगी, उस पर निर्णय लिया जाएगा। हम लोग गठबंधन के साथ ही मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

सपा के प्रवक्ता अशोक यादव का कहना है कि यूपी में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। हम लोग इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ही निर्णय लेंगे। सपा अब पीडीए नीति को लेकर आगे चलेगी। सपा सभी 10 सीटों पर सफलता हासिल करेगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें पांच सीटें करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, कुंदरकी व सीसामऊ सपा के पास थीं। जबकि खैर, गाजियाबाद व फूलपुर भाजपा के पास थीं। मझवां निषाद पार्टी व मीरापुर रालोद के पास थी। नौ सीटों पर सांसद बनने की वजह से और एक सीट पर सदस्य को सजा होने के कारण चुनाव हो रहे हैं।

Latest articles

आदमपुर में गरजे पीएम मोदी,घर में घुसकर मारेंगे, नहीं मिलेगा बचने का मौका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार पंजाब को आदमपुर एयरबेस पहुंचे।यहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता...

रोहित और विराट के 2027 वनडे विश्वकप नहीं खेल पाने के गावस्कर के बयान से खलबली

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने केवल 6 दिन के अंदर ही टेस्ट क्रिकेट...

बिना इंटरनेट के देखें वीडियो और टीवी, जानिए क्या है ये तकनीक और कैसे करती है काम

भारत में बीते कुछ समय से Direct-to-Mobile (D2M) तकनीक को लेकर काफी चर्चा है।जानकारी...

 अजय देवगन की फिल्म रेड 2 फ्लॉप हुई या हिट, रेड 2 ने 13 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।फिल्म...

More like this

आदमपुर में गरजे पीएम मोदी,घर में घुसकर मारेंगे, नहीं मिलेगा बचने का मौका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार पंजाब को आदमपुर एयरबेस पहुंचे।यहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता...

रोहित और विराट के 2027 वनडे विश्वकप नहीं खेल पाने के गावस्कर के बयान से खलबली

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने केवल 6 दिन के अंदर ही टेस्ट क्रिकेट...

बिना इंटरनेट के देखें वीडियो और टीवी, जानिए क्या है ये तकनीक और कैसे करती है काम

भारत में बीते कुछ समय से Direct-to-Mobile (D2M) तकनीक को लेकर काफी चर्चा है।जानकारी...