न्यूज डेस्क
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड की 10 और 12वीं के लिए परीक्षा 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू होगी और 9 मार्च 2024 को समाप्त हो जाएगी। इसकी जानकारी यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने दी हैं। जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं, वे UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकते हैं।
इसके अलावा छात्र जो भी UP Board 10th, 12th Exam 2024 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के जरिए भी परीक्षा की डेटशीट चेक कर सकते हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड ने 9 मार्च तक परीक्षाएं पूरी करने का शेड्यूल जारी किया है। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने कहा कि नकल की सख्ती की वजह से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार 3 लाख 76 हजार 428 परीक्षार्थी घट गए हैं। वर्ष 2024 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 55 लाख 8 हजार 206 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2024 तक होंगी। फरवरी 2024 में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं-12वीं में 55,08,206 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की दूरी का नियम भी बदला गया है। 2024 की बोर्ड परीक्षा में बालक परीक्षार्थियों के लिए 12 किमी दूर तक के स्कूल केंद्र बनेंगे। पिछले साल पांच से 10 किमी दूर के स्कूलों को केंद्र बनाने का नियम बनाया गया था।
यूपी बोर्ड हाईस्कूलटाइम टेबल 2024, यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2024
- 22 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक हिंदी व प्रारंभिक हिंदी
- 27 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक गणित
- 28 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक संस्कृत
- 29 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे विज्ञान, दोपहर 2 से 5.15 तक कृषि
- 01 मार्च – प्रात 08.30-11.45 बजे तक मानव विज्ञान, दोपहर 2 से 5.15 तक- एनसीसी
- 04 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक अंग्रेजी।
- 05 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक होम साइंस।, दोपहर 2 से 5.15 तक- कंप्यूटर।
- 06 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक चित्रकला।, दोपहर 2 से 5.15 तक- आईटी
- 07 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक सामाजिक विज्ञान।
यूपी बोर्ड इंटर टाइम टेबल 2024, यूपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2024
- 22 फरवरी – सायं 02-5.15 बजे तक हिंदी, सामान्य हिंदी
- 23 फरवरी -प्रात 08.30-11.45 बजे – नागरिक शास्त्र
- 27 फरवरी सायं 02-5.15 बजे तक व्यवसाय अध्ययन (कॉमर्स वालों के लिए)
- 28 फरवरी सायं 02-5.15 बजे तक- अर्थशास्त्र
- 29 फरवरी सुबह – 08.30-11.45 बजे – लेखाशास्त्र (कॉमर्स के लिए), सायं 02-5.15 बजे तक- बायोलॉजी, गणित
- 1 मार्च 2024- सायं 02-5.15 बजे तक- मानव विज्ञान
- 2 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- अंग्रेजी
- 4 मार्च – सुबह 8.30-11.45- कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान। सायं 02-5.15 बजे तक- फिजिक्स, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र।
- 5 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- भूगोल
- 6 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- इतिहास।
- 7 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- केमिस्ट्री, समाजशास्त्र
- 9 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- संस्कृत, कृषि गणित, प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान
