एयर इंडिया की फ्लाइट आपात स्थिति में रूस में क्यों उतरी? अमेरिका रख राम मामले पर करीबी नजर

0
143

बीरेंद्र कुमार झा

अमेरिका ने कहा कि वह सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के विमान को आपात स्थिति में रूस में उतारे जाने के मामले पर करीबी नजर रख रहा है। एयर इंडिया ने कल शाम को एक बयान में कहा था कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या ए आई 173 6 जून को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी, तभी विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने की जानकारी मिली।

विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य थे सवार

बयान में बताया गया कि विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे। इसे रूस के महादान हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमें अमेरिका आ रहे एक विमान को आपात स्थिति में रूस में उतारे जाने के बारे में जानकारी मिली है। हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। मैं अभी विमान में सवार अमेरिकी नागरिकों की संख्या के बारे में नहीं बता सकता।

अमेरिकी नागरिक भी होंगे सवार

उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, यह अमेरिका आ रही उड़ान थी, तो यकीनन इसमें अमेरिकी नागरिक भी सवार होंगे ।खबरों के अनुसार एयर इंडिया ने बताया कि वह यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरा अभिमान भेज रही है।लेकिन मैं चाहूंगा कि विमानन कंपनी इस मामले में आगे कुछ भी नहीं बोले।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here