पटना में ताबड़ तोड़ फायरिंग से दो की मौत ,पार्किंग या पंचायत चुनाव जिम्मेवार

0
159
  • बीरेंद्र कुमार झा

पटना (Patna) के हथुआ नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव में गाड़ी लगाने के मामले विभाग में जमकर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है,जबकि 3 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। मरने वाले में रोशन कुमार उम्र 20 वर्ष और गौतम कुमार उम्र 22 वर्ष शामिल है। वही इस गोलीबारी और मौत की घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर और मैरिज हॉल के साथ ही वहां लगी गाड़ी में आग लगा दी।

पूरा इलाका हुआ पुलिस छावनी में तब्दील

पुलिस ने घर में फंसी महिलाओं और बच्चों को किसी तरह बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। उग्र लोगों ने जमकर पत्थरबाजी भी की।इस घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस घटना में दो युवकों की मौत की सूचना के बाद भीड़ इतना गुस्से में थी कि उसने पुलिस के सामने ही मुखिया अंजू देवी,जेठ उमेश राय और उनके छोटे भाई सत्येंद्र यादव के घर मैरिज हॉल और गैस गोदाम सहित पांच गाड़ियों में आग लगा दी।
घर के अंदर फंसे हुए लोगों को निकाला
घटना के वक्त बच्चा यादव की पत्नी अंजू देवी सहित पांच – छह महिलाएं और बच्चे घर में फंस गए थे। तब तक भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच चुका था। पुलिस किसी तरह घर के अंदर पहुंची और फंसे हुए लोगों को निकाला। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव कायम है। पुलिस के बड़े अफसर वहां पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।

मुखिया पति समेत आठ गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने मुखिया पति बच्चा राय उर्फ सतीश राय, सतीश कुमार ,बलदेव सिंह, विजय कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार ,आर्यन कुमार और अमन राज को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का पंचायत चुनाव कनेक्शन

सएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस घटना के पीछे यह बात भी सामने आ रही है कि पिछले पंचायत चुनाव में दोनों पक्षों में उम्मीदवारी को लेकर आपसी सहमति बनी थी। फिर बाद में सहमति के अनुकूल कार्य नहीं करने के कारण दोनों समूह के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। इसी मनमुटाव की वजह से पार्किंग जैसी छोटी बात को इतना तूल दे दिया गया ,जिसमें हुई ताबड़तोड़ गोली कांड में 2 लोगों की मौत हो गई।
बीरेंद्र कुमार झा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here