न्यूज़ डेस्क
ट्विटर ने भारत सरकार पर धमकाने का आरोप लगाते हुए भारत की तुलना तुर्की से है है। ट्विटर के सह संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान भारत सरकार ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट को बंद करने की धमकी दी थी। एक साक्षात्कार में डोर्सी ने कहा कंपनी को किसानों के समर्थन और सरकार की आलोचना करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए भारत के कई अनुरोध मिले थे। डोर्सी डोर्सी ने भारत की तुलना तुर्की से की और बताया है कि तुर्की में भी इसी तरह ही समस्या का सामना करना पड़ा है। तुर्की सरकार ने भी तुर्की में ट्विटर को बंद करने की धमकी दी थी। अब केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसी पर करारा जवाब दिया है।
ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के आरोपों पर अब सरकार ने पलटवार किया है। भारत के आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट कर कहा कि जैक डोर्सी के आरोप झूठे है। साथ ही जैक डोर्सी पर भारत के प्रति पक्षपातपूर्ण और भेदभाव भरा व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। सरकार ने कहा है कि शायद ट्विटर के इतिहास के उस बहुत ही संदिग्ध दौर को मिटाने की कोशिश है। डोर्सी और उनकी टीम के तहत ट्विटर भारतीय कानून का बार-बार और लगातार उल्लंघन कर रहा था। वे 2020 से 2022 तक कई बार कानून का पालन नहीं किया। यह केवल जून 2022 था जब उन्होंने अंततः भारत के कानून को स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई जेल नहीं गया और न ही ट्विटर ‘शटडाउन’ हुआ।
यूट्यूब शो ‘ब्रेकिंग पॉइंट्स विद क्रिस्टल एंड सागर’ में जैक डोर्सी ने कहा कि भारत सरकार से ओर से धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि हमें लगा कि सरकार की बात नहीं मानी गई तो ट्विटर को भारत में बंद कर दिया जाएगा। भारत हमारे कंपनी के लिए एक बहुत बड़ा बाजार है। हमारे कुछ कर्मचारियों के घरों पर छापा मारा गया। उनको धमकी दी गई कि हमारे आदेश का पालन नहीं करते हैं तो हम आपके ऑफिस बंद कर देंगे और यह भारत है एक लोकतांत्रिक देश।

