Homeदेशएनडीए में तनातनी,जेडीयू बोली-केंद्र की सत्ता की चाबी हमारे पास,बयान पर भड़की...

एनडीए में तनातनी,जेडीयू बोली-केंद्र की सत्ता की चाबी हमारे पास,बयान पर भड़की बीजेपी

Published on

 

 

बिहार में एक बार फिर से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के बयान से लग रहा है जैसे दोनों पार्टियों के बीच तनातनी का माहौल है। गुरुवार (03 अक्टूबर) को मीडिया से बातचीत में जेडीयू के मंत्री जमा खान के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटीरियल बताने पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक तल्ख तेवर में दिखे।वहीं आरजेडी ने भी इसपर तंज कसे।

मीडिया ने मंत्री जमा खान से सवाल किया कि नीतीश कुमार करीब 19 साल से मुख्यमंत्री हैं। वे केंद्र में मंत्री भी रहे हैं। अब आगे वे क्या कुछ करेंगे? इस पर जेडीयू कोटे के मंत्री जमा खान ने कहा कि अब नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मेरी दुआ जल्द कबूल होगी।विरोधी दल भी नीतीश कुमार को पीएम बनाने में समर्थन करेंगे। कांग्रेस भी समर्थन करेगी।विपक्ष भी चाहता है वे पीएम बनें।अगर नीतीश का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे किया जाए तो सभी दलों का समर्थन उन्हें मिलेगा।

 

जमा खान ने इस मामले में आगे कहा कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं।मैं, बिहार और पूरा देश चाहता है कि वह प्रधानमंत्री बनें।नीतीश कुमार के पीएम बनने से देश का तेजी से विकास होगा और देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कभी भी परिवारवाद नहीं किया है। उन पर कोई दाग नहीं है। हमेशा सबको साथ लेकर चले हैं।उन्होंने अपने शासन में विकास की एक लकीर खींची हैं। केंद्र की सत्ता की चाबी हमारे पास है।

जेडीयू के मंत्री जमा खान के इस बयान पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने मंत्री जमा खान पर जमकर बरसते हुए कहा कि पीएम पद की वैकेंसी नहीं है। जब से इजरायल ने नसरुल्लाह को मारा है तब से लोग कुछ से कुछ बोल रहे हैं।जमा खान मंत्री हैं,जाकर कांग्रेस से नीतीश को पीएम बनाने के लिए बात करे, अन्य दलों से भी बात करें ,फिर नीतीश कुमार उनको बताएंगे कि आगे क्या करना है।

जेडीयू खेमा के मंत्री जमा खान और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक के परस्पर बयानबाजी पर
आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को बीजेपी सीएम पद से हटाएगी,यह एहसास जेडीयू को हो गया है ।इसलिए इसके द्वारा नीतीश कुमार को पीएम बनाने की मांग उठ रही है।जेडीयू ने बीजेपी को संदेश दे दिया है। दोनों दलों के बीच सांप-नेवले की लड़ाई चल रही है। आरजेडी नेता ने तंज कसते हुए कहा कि जेडीयू पहले नीतीश कुमार की सीएम की कुर्सी तो बचा ले,फिर पीएम उनके पीएम बनने की बात करे।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...