40 मिनट की फोन कॉल में ट्रंप का PM मोदी को बड़ा मैसेज- मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि

0
27

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बात हुई है, जो अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद पहली बातचीत है। इस फोनकॉल के आखिर में ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा, ‘मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि हम सभी आपसे प्यार करते हैं (We All Love You).’ यह बातचीत करीब 40 मिनट तक चली और इस साल दोनों नेताओं के बीच तीसरी बार बात हुई।

अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने बताया कि इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के रिश्तों में हुई प्रगति पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों और हफ्तों में दोनों देशों के बीच कई बड़े समझौते हो सकते हैं, खासकर ऊर्जा क्षेत्र में। फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि उन्होंने अपने दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात की और दोनों देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में हुए अच्छे कामों की समीक्षा की। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

पीएम मोदी ने बताया कि बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई और दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला और सुरक्षित रहना चाहिए।यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए बहुत अहम है, खासकर तेल की सप्लाई के लिए।यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री हाल ही में अमेरिका का तीन दिन का दौरा पूरा करके लौटे हैं। साथ ही, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले महीने भारत आने वाले हैं, जहां वे विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मोदी इस साल तीन बार बात कर चुके हैं। इससे पहले 2 फरवरी को दोनों नेताओं ने व्यापार समझौते में हुई प्रगति पर चर्चा की थी, जबकि 24 मार्च को उन्होंने मध्य पूर्व के हालात पर बात की थी.. इसी बीच ट्रंप ने यह भी कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू हो सकती है और यह अगले दो दिनों में हो सकती है। उन्होंने बताया कि बातचीत की जगह पाकिस्तान ही रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here