यौन शोषण मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जिम्मेदार ,पांच मिलियन डॉलर का लगा जुर्माना 

0
149



न्यूज़ डेस्क 

जिसकी संभावना थी ,वही हुआ। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यौन शोषण और मानहानि के मामले में जिम्मेदार ठहराया गया है। अदालत ने ट्रंप पर पांच मिलियन डॉलर का जुर्माना भी लगया है। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप  एक महिला के साथ यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे थे। यह घटना १९९० की है।              
हालांकि इससे पहले ही ट्रंप ने खुद पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा था कि ‘यह घटिया और हास्यास्पद कहानी है और यह बनाई गई है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।’ उल्लेखनीय है कि लेखिका कैरोल ने अक्टूबर 2022 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया था कि 90 के दशक में ट्रंप ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वहीं ट्रंप ने इसे बनाई गई कहानी करार दिया था और दुष्कर्म के आरोपों से इंकार किया था।
                 ट्रंप के खिलाफ दो अन्य महिलाओं ने भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जिनमें पीपल मैगजीन की पूर्व रिपोर्टर नताशा स्टेनॉफ का नाम शामिल है। नताशा का आरोप है कि ट्रंप ने 2005 में अपने फ्लोरिडा स्थित मार ए लोगो क्लब में उसके साथ बदतमीजी की थी। वहीं ट्रंप पर आरोप लगाने वाली दूसरी महिला जेसिका लीड्स ने भी आरोप लगाए हैं कि साल 1979 में ट्रंप ने उसका यौन उत्पीड़न किया था।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here