मुश्किल में फंसते जा रहे हैं ट्रंप ,गोपनीय दस्तावेज रखने का लगा आपराधिक आरोप

0
110



न्यूज़ डेस्क

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति लगातार मुश्किलों का सामना करते जा रहे हैं। उन पर पहले से ही कई मुक़दमे चल रहे हैं। अब उनपर नया मुकदमा गोपनीय दसवेजों को अपने साथ रखने का लगा है। या आपराधिक आरोप है। इस आरोप में ट्रंप की मुस्किले और भी बढ़ सकती है। ट्रंप अगले साल चुनाव लड़ने को भी वेताब है। ऐसे में आरोप साबित होते हैं तो उनकी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। बता दें कि ट्रंप संघीय आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले अमेरिकी इतिहास में पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं।
ट्रंप ने दस्तावेजों के बक्सों का जिक्र करते हुए लिखा, मुझ पर अभियोग लगाया गया है कि मैं जब राष्ट्रपति का कार्यकाल खत्म होने पर व्हाइट हाउस से फ्लोरिडा स्थित अपने घर मार-ए-लगो घर जा रहा था, तो उस समय मेरे पास जो बैग था, उसमें गोपनीय दस्तावेज था। उन्होंने बाद के एक पोस्ट में लिखा मैं एक मासूम आदमी हूं!
पूर्व राष्ट्रपति मियामी में संघीय कोर्ट हाउस में पेश होंगे। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प पर सात आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। इसमें न्याय में बाधा डालने की साजिश और दस्तावेजों को जानबूझकर अपने साथ ले जाना शामिल है। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूर्व राष्ट्रपति ने वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के राजनीतिक कदम के रूप में पेश करने की कोशिश की है। ट्रंप अगले साल राष्ट्रपति के चुनाव में जो बाइडेन के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी की ओर से एक सशक्त दावेदार हैं।
बता दें कि ट्रम्प आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। उन पर अपने एक अफेयर को छुपाने के लिए पोर्न एक्ट्रेस को धन देने का आरोप है। ट्रंप की कानूनी परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। वह पहले ही एक स्तंभकार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा हार चुके हैं। वह 6 जनवरी, 2021 को अमेरिकी कांग्रेस पर हमले में भी जांच का सामना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here