Trump Essar Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को Iowa में भारतीय Essar Group से जुड़ी कंपनी Mesabi Metallics के करीब 15 अरब डॉलर के स्टील प्लांट की योजना का ऐलान किया। व्हाइट हाउस के मुताबिक, पूरी क्षमता पर पहुंचने के बाद यह संयंत्र सालाना करीब 1 करोड़ टन स्टील बना सकेगा और इसे अमेरिका का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बताया जा रहा है। उत्पादन 2030 में शुरू होने की उम्मीद है।
Mesabi Metallics के चेयरमैन रेवंत रुइया भी ट्रंप के साथ घोषणा के दौरान मौजूद थे। कंपनी का कहना है कि Iowa में प्लांट के निर्माण से करीब 6,000 निर्माण संबंधी नौकरियां और कम से कम 1,750 स्थायी रोजगार पैदा हो सकते हैं।
Minnesota की खदान से आएगा कच्चा माल
इस परियोजना को अमेरिका में ही खनन से लेकर स्टील उत्पादन तक जोड़ने की योजना है। Minnesota में Mesabi Metallics की नई लौह अयस्क खदान से Iowa प्लांट के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इस खनन परियोजना में करीब 2.5 अरब डॉलर निवेश किया है और खदान से सालाना लगभग 75 लाख टन लौह अयस्क उत्पादन का लक्ष्य है।
पूरे एकीकृत प्रोजेक्ट का निवेश करीब 18 अरब डॉलर बताया गया है, जिसमें Iowa के स्टील प्लांट के अलावा Minnesota की खदान को पूरा करने के लिए अतिरिक्त निवेश शामिल है।
Trump की टैरिफ नीति से भी जुड़ा है ऐलान
यह घोषणा अमेरिका की स्टील नीति के बीच हुई है। ट्रंप प्रशासन ने विदेशी स्टील पर टैरिफ बढ़ाकर अमेरिकी उत्पादन को बढ़ावा देने की नीति अपनाई है। ट्रंप ने Iowa परियोजना को अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग और घरेलू स्टील सप्लाई बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर पेश किया है। हालांकि, इस परियोजना का वास्तविक उत्पादन 2030 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।

