राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

0
4

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग के बाद लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला करते हुए बोला है कि ज्ञानेश कुमार को पीएम मोदी खुद इस्तीफा कराएंगे। राहुल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त बिना संरक्षण के काम नहीं कर सकते हैं।ज्ञानेश कुमार को पीएम और गृहमंत्री का संरक्षण है। सीईसी को जाना होगा। उनका इस्तीफा तय है। पीएम खुद ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा कराएंगे।हमें जनता के बीच जाना होगा।अब 80 प्रतिशत लोग वोट चोरी को सही मान रहे हैं।

इंडिया गठबंधन की बैठक से एक दिन पहले कांग्रेस ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। बैठक में पास किए गए प्रस्ताव में सीईसी के तुरंत इस्तीफे, कई राज्यों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन को रोकने और वोटर लिस्ट से हटाए गए 13 लाख से ज्यादा नामों को वापस जोड़ने की मांग की गई है।

CWC के प्रस्ताव में कहा गया है कि वोटों की यह बेशर्म चोरी पीएम मोदी और गृहमंत्री की ओर से की गई है। उनके इस्तीफे के बिना हमारे संविधान और मुश्किल से हासिल लोकतंत्र की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती है।

कांग्रेस सांसद और पार्टी संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस मामले को बुधवार को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में भी उठाया जाएगा। इसमें नेता वोट चोरी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का फैसला करेंगे।

उन्होंने कहा कि कल इंडिया गठबंधन की बैठक है। कांग्रेस निश्चित रूप से चाहती है कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी राजनीतिक दलों की मदद से एक बड़ा आंदोलन चलाया जाए। इंडिया गठबंधन के सदस्यों से महत्वपूर्ण सुझाव मिलेंगे। इसके बाद हम भविष्य के आंदोलन के लिए एक स्पष्ट कार्ययोजना को तैयार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here