Homeदेशगद्दार बनाम सड़क का गुंडा: संसद के बाहर राहुल और रवनीत बिट्टू...

गद्दार बनाम सड़क का गुंडा: संसद के बाहर राहुल और रवनीत बिट्टू के बीच नोकझोंक

Published on

आज संसद के मकर द्वार के सामने राहुल और रवनीत बिट्टू के बीच तब तकरार की घटना घटी,जब वहां निलंबित किए गए 8 विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे।कांग्रेस के नेता रह चुके रवनीत बिट्टू संसद भवन में प्रवेश कर रहे थे तब कुछ लोग यह टिप्पणी करते सुने गए कि ये जंग जीतकर आए हैं। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि देखिए यहां एक गद्दार चला आ रहा है। मेरे गद्दार मित्र, चिंता मत करो, वापस आ जाओ।इस पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि ये देश के दुश्मन हैं।राहुल गांधी ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बिट्टू से हाथ मिलाने का प्रयास किया, हालांकि बीजेपी नेता ने हाथ नहीं मिलाया और सीधे संसद भवन के अंदर चले गए।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ गद्दार बनाम देश के गद्दार वाली कहा-सुनी पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, स्पीकर संरक्षक हैं, और किसके पास जाएंगे? उनकी (राहुल गांधी की) फिटनेस अच्छी है लेकिन मैं भी मजबूत हूं। लेकिन राजनीति में हम ऐसा नहीं करते। हमें संसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए मर्यादा से बात करनी होती है।आज वह बेनकाब हो गए हैं।वह गुंडागर्दी पर उतर आए।
BJP सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा गद्दार शब्द के इस्तेमाल पर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, राहुल गांधी ने आज रवनीत बिट्टू के लिए गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया। इस शब्द का इस्तेमाल हल्के में नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इसका मतलब है देश से गद्दारी करने वाला।यह सिख समुदाय के लिए एक गंभीर मुद्दा है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस बात से नाराज़ हैं कि बिट्टू जी ने उनकी पार्टी छोड़ दी, लेकिन उन्होंने उनसे यह भी कहा कि तुम वापस आओगे। सिर्फ इसलिए कि पगड़ी पहनने वाला कोई व्यक्ति आपकी पार्टी छोड़ देता है, आप उसे गद्दार कहते हैं।उन्होंने जिस शब्द का इस्तेमाल किया वह अस्वीकार्य है।किसी भी समुदाय के किसी भी व्यक्ति को गद्दार कहना अस्वीकार्य है। संसदीय चर्चा, संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह, शालीनता और सभ्य भाषा पर आधारित होनी चाहिए।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट में ममता की धारदार दलील, चुनाव आयोग को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर जोरदार बहस हुई।ममता की सशक्त दलील के बाद कोर्ट...

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पंडित नेहरू पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

लोकसभा में चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू...

मासूमों के दिमाग को हाइजैक करने वाले ‘साइलेंट किलर’ बने ऑनलाइन गेम

गाजियाबाद में तीन सगी नाबाल‍िग बहनों ने एक ब‍िल्‍ड‍िंग के 9वें फ्लोर से कूदकर...

आपकी आंखें दे सकती हैं किडनी की बीमारी का संकेत,डॉक्टर से जानें इन लक्षणों का सच

आमतौर पर आंखों को दिल का आईना कहा जाता है, लेकिन सच यह है...

More like this

सुप्रीम कोर्ट में ममता की धारदार दलील, चुनाव आयोग को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर जोरदार बहस हुई।ममता की सशक्त दलील के बाद कोर्ट...

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पंडित नेहरू पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

लोकसभा में चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू...

मासूमों के दिमाग को हाइजैक करने वाले ‘साइलेंट किलर’ बने ऑनलाइन गेम

गाजियाबाद में तीन सगी नाबाल‍िग बहनों ने एक ब‍िल्‍ड‍िंग के 9वें फ्लोर से कूदकर...