Homeदेशबीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पंडित नेहरू पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पंडित नेहरू पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Published on

लोकसभा में चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और गांधी परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बिना छपी किताब को लेकर तीन दिनों से संसद को बंधक बनाकर रखा है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के एक किताब के बदले 100 किताबें लेकर संसद भवन आया हूं। नेहरु-गांधी परिवार के मक्कारी का इतिहास देश के सामने आना चाहिए।

निशिकांत दुबे ने कहा कि माउंटबेटन और एडविना के साथ ने किस तरह देश का बंटवारा किया और कैसे नेहरू एडविना के साथ मिल बैठ कर कैसे देश की सारी जानकारी देते थे।बिना छपी किताब पर राहुल गांधी जी आपने पिछले 3 दिनों से संसद को बंधक बनाकर रखा है। कुछ छपी किताब पर भी सदन में बहस हो जाए। नेहरू-गांधी परिवार का इतिहास झूठ, मक्कारी, भ्रष्टाचारी और देश तोड़ने वालों का है।

बीजेपी सांसद ने कहा कि इन सभी किताबों पर इस नेहरू गांधी परिवार ने बैन लगाया हुआ है। पूरी कांग्रेस पार्टी ने देश को नुकसान पहुंचाया है। देश को भ्रष्टाचारी और देश तोड़ने वालों के साथ दिया है।नेहरू-गांधी परिवार को लगता है कि वह देश के राजा हैं और वह राजशाही में अभी भी जी रहे हैं। हम चाहते हैं कि इन सभी किताबों पर भी चर्चा हो।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार (4 फरवरी 2026) को पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित किताब की एक कॉपी लेकर संसद पहुंचे और इसके एक हिस्से का हवाला देते हुए दावा किया कि जब चीन के टैंक भारत की सीमा की तरफ बढ़ रहे थे, उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन नहीं किया था। उनका कहना था कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आते हैं तो वह यह पुस्तक उन्हें गिफ्ट करेंगे।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this