आज बस्तर में जनसभा को सम्बोधित करेंगी प्रियंका गांधी

0
216



न्यूज़ डेस्क

प्रियंका गांधी आज बस्तर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करने जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के ऐतिहासिक लाल बाग मैदान में आज गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में महिला भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस की महामंत्री प्रियंका गांधी भी शामिल हो रही हैं। पहली बार बस्तर पहुँच रही है इसको लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही प्रियंका के भव्य स्वागत की तैयारी भी की गई है। इस आयोजन की तैयारी पिछले दस दिनों से की जा रही है। खबर है कि महिलाओं के इस सम्मलेन में बड़ी संख्या में महिलायें शामिल होंगी जिनमे आदिवासी महिलाओं सबसे ज्यादा शामिल हो सकती है।
बस्तर का यह पूरा इलाका एक समय नक्सल पीड़ित रहा है। आज भी इस इलाके में नक्सलीओं की उपस्थिति बनी हुई है लेकिन सरकार की लगातार चल रही विकास योजनाओं की वजह से बड़ी संख्या में लोग नक्सलवाद से निकलकर मुख्यधारा से जुड़े हैं। बस्तर में महिलाओं की अपनी अलग समस्याएं होती है। संभव है आज सम्मलेन में कोई बड़ी घोषणा भी की जा सकती है।
सभा स्थल पर जहां विशालकाय डोम लगाए गए हैं वही गर्मी को देखते हुए यहां पहुंचने वाले लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिले इसके लिए बड़े-बड़े कूलर भी लगाए गए हैं इनकी संख्या 100 से अधिक है। इस सम्मेलन में उपस्थित सभी लोगों को मंच पर होने वाले कार्यक्रम को साफ-साफ देखने के लिए 2 दर्जन से अधिक इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन लगाए गए हैं। इसी तरह मंच में बैठे अतिथियों को भी गर्मी से राहत दिलाने के लिए एसी और कूलर का प्रबंध किया गया है।
खबर है कि बड़ी संख्या में लोग सभा स्थल पर पहुँच रहे हैं। दूर दराज से महिलाये पहुँच रही हैं। कहा जा रहा है कि इस सभा लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे .बड़ी संख्या में लोग सिर्फ प्रियंका को देखने पहुँच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here