Homeदेशलोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कैबिनेट फेरबदल की तैयारी में मुख्यमंत्री...

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में कैबिनेट फेरबदल की तैयारी में मुख्यमंत्री योगी, कई मंत्रियों पर गिरेगी गाज

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

2024 के लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है।ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में फेरबदल की योजना बना रहे हैं।यह फेरबदल पिछले एक साल में मंत्रियों की ओर से उनके विभागों में किए गए कार्यों और हाल के नगर निगम चुनावों में मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित होगा। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि कुछ मंत्रियों को पदोन्नत किया जा सकता है, जबकि कुछ वरिष्ठ लोगों को संगठनात्मक कार्य के लिए स्थानांतरित किया जा सकता है।पार्टी और मुख्यमंत्री तय करेंगे कि कौन सा मंत्री सरकार या पार्टी संगठन के लिए अधिक उपयुक्त है।

पार्टी संगठन और मंत्रियों में ढिलाई बरतने वाले को तत्पर करने का प्रयास

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों और प्रदेश के नेताओं की जिम्मेदारी बदलकर पार्टी मंत्रियों और संगठन के नेताओं को लगातार सतर्क रखना चाहती है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी और राज्य सरकार को कुछ मंत्रियों और सांगठनिक नेताओं के कुछ जिलों में तत्परता से काम नहीं करने की सूचना मिल रही है। पदाधिकारी ने कहा, पार्टी हाल के नगर निगम चुनावों में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मंत्रियों और विधायकों के प्रदर्शन का विश्लेषण कर रही है। पूरा डेटा मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ साझा किया जाएगा, इसके बाद कैबिनेट फेरबदल के संबंध में निर्णय लिया जाएगा.

नए लोग सरकार में किए जाएंगे शामिल

योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने के फैसले से लोकसभा चुनाव से पहले सरकार और पार्टी के ढांचे में बहुप्रतीक्षित बदलाव की शुरुआत हुई है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे कुछ हाई-प्रोफाइल मंत्रियों को पार्टी में संगठनात्मक पदों पर स्थानांतरित किया जा सकता है और उनकी जगह पर नए लोगों को सरकार में शामिल किया जा सकता है।

सीएम योगी चुन सकते हैं नए मंत्री

अपने स्वयं के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए, मुख्यमंत्री को यह चुनने की अधिक स्वतंत्रता दी जा सकती है कि किन मंत्रियों को हटाया जाना है और किसे पदोन्नत किया जाना चाहिए। 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में लौटने के बाद योगी सरकार का यह पहला कैबिनेट फेरबदल होगा। सूत्रों ने कहा कि जो मंत्री अलग-अलग मुद्दों पर बीजेपी के खिलाफ विपक्ष के अभियान का मुकाबला करने में नाकाम रहे हैं, वे फायरिंग लाइन पर होंगे।

पहले से बन रही थी मंत्रियों की जिम्मेदारी बदलने की योजना

सूत्रों ने कहा कि बीजेपी की ओर से खतौली विधानसभा सीट हारने और पिछले साल हुए उपचुनावों में मैनपुरी के सपा के गढ़ में सेंध लगाने में विफल रहने के बाद राज्य सरकार मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव की योजना बना रही थी।उपचुनावों में समाजवादी पार्टी से दो निर्वाचन क्षेत्रों को जीतने के बावजूद, बीजेपी, आजमगढ़ और रामपुर को चुनौतीपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र के रूप में मानती रही है।

 

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...