Homeदेशलालू यादव के छपरा पहुंचते ही बेकाबू हो गए आरजेडी कार्यकर्ता,सर्किटहाउस का...

लालू यादव के छपरा पहुंचते ही बेकाबू हो गए आरजेडी कार्यकर्ता,सर्किटहाउस का टूटा गेट

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

छपरा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के सर्किट हाउस पहुंचते ही कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और लालू यादव की एक झलक पाने के लिए आपस में धक्का – मुक्की करने लग गए। इस धक्का मुक्की में सर्किट हाउस का गेट टूटकर नीचे गिर गया जिससे उसमें लगा शीशा टूट हर बिखर गया।इस दौरान मौके पर अपना तफरी मच गई जिससे इस घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। हालांकि लालू यादव को इस घटना से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंच है।गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर लगातार पार्टी की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। इसी सिलसिले में वे बुधवार को छपरा पहुंचे थे।

बिहार की चालीस के चालीस सीट पर जीतेगा इंडिया गठबंधन

छपरा में में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश इस समय विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में फिरकापरस्त और संप्रदायिक ताकतों को एक ही ठोकर में उखाड़ फेंकना है।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बिहार की चालीस लोकसभा सीट जीतेगा।जनता बेरोजगारी से कराह रही है,किसान बर्बाद हो गए हैं और देश में हाहाकार मचा हुआ है। जनता मोदी सरकार से मुक्ति चाहती है। बीजेपी को आसन्न लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगा। राजद कार्यकर्ता एकजुट होकर इंडिया गठबंधन को जीताने का काम करें।

 

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...