Homeदेशतीन राज्यों के चुनाव नतीजे: त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा की वापसी, मेघालय में...

तीन राज्यों के चुनाव नतीजे: त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा की वापसी, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा

Published on

न्यूज डेस्क
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के विधानसभा चुनाव परिणाम आ चुके हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अंतिम नतीजों के मुताबिक, त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में भाजपा आईपीएफटी गठबंधन को 34 सीटों को जीत मिली है, इनमें से 32 सीटें भाजपा ने जीती हैं। वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन 14 सीटों पर सिमट गया, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी के 13 उम्मीदवारों को जीत मिली है।

नागालैंड में भी भाजपा गठबंधन सरकार की फिर से वापसी हुई है। नागालैंड की जनता ने इस बार एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन के पक्ष में पिछले चुनाव की तुलना में कहीं ज्यादा समर्थन दिया है। गठबंधन में हुए समझौते के तहत मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की पार्टी एनडीपीपी ने 60 में से 40 सीटों पर और भाजपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। गठंबधन को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट्र बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। सीएम कोनराड संगमा की एनपीपी 27 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 31 सीटों से पार्टी पीछे रह गए। ऐसे में सरकार गठन के गठबंधन पर मंथन का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है भाजपा अपने पुराने साझेदार के साथ दोबारा गठजोड़ करने पर गंभीरता से विचार रही है। इसके अलावा 5 सीटों पर जीत के साथ तृणमूल कांग्रेस भी मेघालय सरकार का हिस्सा बनने के विकल्प तलाश रही है।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this