Homeदुनियासंयुक्त राष्ट्र में भारत ने ऐसे दिखाया पकिस्तान को आइना

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने ऐसे दिखाया पकिस्तान को आइना

Published on

न्यूज़ डेस्क 
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत और पाकिस्तान आमने -सामने आये। पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी ने भारत पर तल्ख़ टिप्पणी की तो भारत की राजनयिक सीमा पुजानी ने रब्बानी की बोलती बंद कर दी। सीमा ने कहा कि पाकिस्तान रोटी के लिए तरस रहा है लेकिन भारत के खिलाफ बोलने से बाज नहीं आ रहा। लगता है पाकिस्तान को भारत को लेकर ऑब्सेशन है। वह पाले रहे इससे भारत को कोई फर्क नहीं पड़ता।

बता दें कि पाकिस्तानी विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत के डिफेंस एक्विजिशन की आलोचना की थी और भारत पर कई झूठे आरोप भी लगाए थे। इसके बाद भारत की राजनयिक पूजा ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और कहा कि पाकिस्तान आतंकी देश है और पाकिस्तान हमेशा भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलता रहता है। पूरी दुनिया को पता है कि पाकिस्तान आतंकी देश है। पाकिस्तान को पहले अपने बारे में सोचना चाहिए और अपने लोगो के बारे में।

पूजा पुजानी यही नहीं रुकी। उन्होंने तुर्किये और ओआईसी को भी सलाह दी कि भारत की आंतरिक मामले में कोई सलाह नहीं दें। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख के पूरे क्षेत्र भारत के हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे। प्रोपेगेंडा चलने से कुछ होने वाला नहीं है। पूजा ने रब्बानी पर हमला करते हुए कहा कि उनके मुँह से मानवाधिकार की बातें अच्छी नहीं लगती। यह मजाक की तरह है। सच तो यही है कि पाकिस्तान में आवाज उठाने वाले गायब हो जाते हैं। पूजानी ने कहा कि पाकिस्तान के अपने जांच आयोग को पिछले एक दशक में गुमशुदगी की 8463 शिकायतें मिली है। पहले इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

पुजानी ने कहा कि जो लोग भारत के अल्पसंख्यकों की बात करते हैं वे गिरेवान में झांके। सच तो यही है कि पाकिस्तान में धार्मिक आजादी भी नहीं है। वे अपने धर्म का पालन नहीं कर सकते। पूजा ने अहमदिया मुसलमानो का मुद्दा भी उठाया। अहमदिया मुसलमानो को पाकिस्तान में प्रताड़ित किया जा रहा है। पुजानी ने कहा कि पाकिस्तान के लोग जीने और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उसे केवल भारत पर बोलता है। उनकी प्राथमिकताएं ही अलग है। पुजानी ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के बारे में सोचने से ज्यादा पाकिस्तानी आवाम के बारे में सोचना चाहिए।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...