लिवर की गंदगी को निकाल बाहर कर सकते हैं ये ड्रिंक, बस इस समय करें सेवन

0
6

हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है लिवर (Liver)।लेकिन आज की हमारी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान का सबसे ज्यादा असर लिवर पर पड़ता है।लिवर हमारे शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है, लेकिन जब इसमें कचरा जमा होने लगे, तो पूरा शरीर बीमार पड़ने लगता है। डॉ. नितिन बंसल ने लिवर की सेहत को लेकर कई जरूरी बातें शेयर की हैं।उनका कहना है कि अगर समय रहते लिवर की सफाई न की जाए, तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।अच्छी बात यह है कि लिवर को साफ करने के लिए आपको किसी मंहगे इलाज की जरूरत नहीं है, बल्कि हमारे घर की किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो मदद कर सकती हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं लिवर की सफाई के लिए कौन से ड्रिंक पिएं

लिवर हेल्थ (Liver Health) को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित खानपान और सही जीवनशैली बेहद जरूरी मानी जाती है।अगर आप फैटी लिवर डाइट (Fatty Liver Diet) फॉलो कर रहे हैं, तो कुछ लिवर फ्रेंडली ड्रिंक्स (Liver Friendly Drinks) जैसे नींबू पानी, ग्रीन टी, चुकंदर का जूस और अनार का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इन्हें अक्सर फैटी लिवर के घरेलू उपाय (Fatty Liver Home Remedies) के रूप में भी देखा जाता है, क्योंकि इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व शरीर के सामान्य लिवर फंक्शन (Liver Function) को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं।नियमित व्यायाम और हेल्दी डाइट के साथ ये लिवर के लिए हेल्दी ड्रिंक्स (Healthy Drinks For Liver) आपकी ओवरऑल सेहत को बेहतर बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।
1. नींबू पानी-डॉ. नितिन बंसल के कहते हैं कि सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीना लिवर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें अगर थोड़ा सा नींबू का रस मिला लिया जाए, तो सोने पर सुहागा हो जाता है। नींबू में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर की सफाई करने में मदद कर सकते हैं।यह पेट को साफ रखता है और शरीर की सारी गंदगी पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है

2 ग्रीन टी- ग्रीन टी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो लिवर में जमा एक्सट्रा चर्बी को घटाने का काम करते हैं। फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।यह आपके शरीर को तरोताजा रखती है और एनर्जी बनाए रखती है।

3 चुकंदर का जूस- चुकंदर का जूस पीने से खून साफ होता है और लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है।डॉक्टर भी मानते हैं कि चुकंदर शरीर में नए खून को बनाने के साथ-साथ लिवर को अंदर से मजबूत करता है।

4. अनार का जूस- अनार पॉलीफेनोल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।अगर आप रोजाना अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर को साफ रखने में मदद मिल सकती है।

डॉ. नितिन बंसल के कहते हैं कि सुबह उठकर इन ड्रिंक का सेवन करना सबसे अच्छा माना जाता है।

डॉ. नितिन बंसल सलाह देते हैं कि सिर्फ ड्रिंक्स पीने से ही काम नहीं चलेगा, आपको अपनी कुछ आदतों को भी बदलना होगा। मैदे से बनी चीजें, जरूरत से ज्यादा तेल-मसाला और शराब जैसी चीजों से हमेशा दूरी बनाकर रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here