स्टीकर लगे फल-सब्जियां खरीदने से पहले दो बार सोचना, हो सकते हैं बीमार

0
15

खाने-पीने की चीजों को लेकर लापरवाही कभी-कभी भारी पड़ सकती है। हाल ही में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फल और सब्जियों पर लगे स्टिकर को लेकर चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि इन स्टिकर के पीछे इस्तेमाल होने वाला चिपकने वाला पदार्थ खाने योग्य नहीं होता और यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

अक्सर हम बाजार से फल या सब्जियां खरीदते समय उन पर लगे स्टिकर को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी सी गलती समस्या बन सकती है।एक्सपर्ट के मुताबिक, इन स्टिकर में इस्तेमाल होने वाली गोंद, स्याही और अन्य रसायन शरीर के लिए सुरक्षित नहीं होते। इसलिए इन्हें खाने से पहले हटाना बेहद जरूरी है।
Dr Brunda के अनुसार अगर गलती से कोई छोटा टुकड़ा शरीर में चला भी जाए तो आमतौर पर बड़ा नुकसान नहीं होता, लेकिन यह पूरी तरह सुरक्षित भी नहीं है। कुछ लोगों को इससे पेट में जलन, उलझन, हल्की मितली या पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।खासकर बच्चों और बुजुर्गों में कभी-कभी यह गले में अटकने का खतरा भी बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट यह भी बताते हैं कि अगर लंबे समय तक ऐसे रसायनों का सेवन होता रहे, तो शरीर पर इसका असर धीरे-धीरे दिख सकता है। भले ही कुछ गोंद को फूड-ग्रेड कहा जाता हो, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उसे सीधे खाया जा सकता है।इसलिए सावधानी बरतना ही सबसे बेहतर उपाय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here