धर्म जागरण के अजेंडे को और धार देगा संघ ,समाज जागेगा तो धर्मान्तरण भी रुकेगा !

0
297


न्यूज़ डेस्क 

लखनऊ में पिछले चार दिनों से चल रही संघ की बैठक को संघ प्रमुख मोहन भागवत सम्बोधित कर रहे हैं और देश भर से आये संघ पदाधिकारियों और संघ कार्यकर्ताओं के साथ समाज और देश को जागृत कैसे किया जाए इस पर चर्चा भी कर रहे हैं। अवध प्रांत की इस बैठक में हालांकि समाज को जागृत करने पर जोड़ है लेकिन बताया यह भी जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लखनऊ की ता बैठक काफी अहम् है। संघ को भी लग रहा है कि यूपी की सभी सीटों को अगर नहीं जीता गया तो आगामी चुनाव में खेल खराब हो सकता है और खेल खराब हुआ तो कई चीजें बदल भी सकती है। इसलिए अवध प्रान्त की इस बैठक में राजनीतिक रूप से भी कई निर्णय लिए जा रहे हैं।      
                संघ के सौ  वर्ष पूरे हो रहे हैं। 1925 में संघ की स्थापना की गई थी। अगले साल लोकड़सभा चुनाव है और संघ को लग रहा है कि अगले साल के चुनाव में अगर बीजेपी फिर से सत्ता में आती है तो सबह के सौर साल  पुरे होने वाले वर्ष 2025 में देश को हिन्दू राष्ट्र भी घोषित किये जा सकते हैं। हालांकि संघ के कोई भी नेता इस बावत कुछ भी बोलने से बचते हैं लेकिन संघ हमेशा हिन्दू राष्ट्र की कल्पना जरूर करता रहा है। वह इसका अजेंडा भी है।                
   लखनऊ की बैठक के बाद जो बातें सामने आयी है उससे साफ़ हो गया है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ धर्म जागरण के एजेंडे को और धार देगा। संघ  प्रमुख की तरफ से निर्देश दिया गया है कि ग्रामीण इलाकों में संघ के कार्यकर्ता फोकस करें। खासतौर पर नौजवान छात्रों को हर धर्म के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
                    रिपोर्ट के अनुसार, संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि संघ का मुख्य कार्य समाज का जागरण करना है। सिर्फ धर्मांतरण रोकना संघ का काम नहीं है, क्योंकि यह तो समाज की समस्या है। समाज स्वयं अपनी समस्या समझे और आगे आए। समाज जागेगा तो धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे काम खुद रुक जाएंगे। समाज के जागरण के लिए जरूरी है कि हर बस्ती में संघ की शाखा हो।
                               संघ प्रमुख मोहन भागवत के लखनऊ प्रवास का रविवार को तीसरा दिन था। उन्होंने निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ की विभिन्न गतिविधियों से जुड़े पदाधिकारियों और नगरों के कार्यकर्ताओं संग इन विषयों पर विस्तार से बात की। संघ अगले साल अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर जाएगा। वहीं, अगले साल लोकसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में संघ प्रमुख का यह दौरा बेहद अहम है। उन्होंने अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को शताब्दी वर्ष से पूर्व हर गांव और बस्ती तक संघ की शाखा पहुंचाने का लक्ष्य दिया। प्रवासी कार्यकर्ताओं को कहा गया कि अधिकाधिक प्रवास करें। शाखा टोली बनवाएं।
                      सामाजिक जागरण की मुहिम में खासतौर से मलिन और पिछड़ी बस्तियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन बस्तियों में रहने वालों को धर्मांतरण, अस्पृश्यता जैसे तमाम विषयों को लेकर जागरूक करना है ताकि समरसता के जरिए कमजोर वर्ग से आने वाले लोगों को धर्मांतरण के जाल से बचाया जा सके। वहीं, अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भी संघ वृहद स्तर पर जनजागरण अभियान चलाएगा। संघ प्रमुख ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्रामों का विकास बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here