केजरीवाल सरकार में बड़ा आतिशी का कद,वित्त और राजस्व मंत्रालय भी मिला,कुल 11 विभाग की हैं मंत्री

0
122

बीरेंद्र कुमार झा

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में आतिशी का कद बढ़ गया है। मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद शिक्षा मंत्रालय संभाल रही आतिशी को अब वित्त और राजस्व मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है।आतिशी को दो अतिरिक्त मंत्रालय को देने का प्रस्ताव वाली फाइल एलजी को भेजी गई थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। आतिशी के पास पर्यटन विभाग भी है।इस तरह आतिशी केजरीवाल सरकार के उन मंत्रियों में शामिल हो गई हैं जिनके पास सबसे ज्यादा विभाग है।

आतिशी के पास में कुल 11 विभाग ,तेजी से बढ़ाकर

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद कैलाश गहलोत को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब वित्त और राजस्व विभाग की जिम्मेवारी भी आतिशी को ही दे दी गई है ।अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में फेरबदल से जुड़ी फाइल एलजी विनय सक्सेना को भेजी गई थी जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया है।गौरतलब है कि आतिशी के पास अब कुल मिलाकर 11 विभाग हो गए हैं। उनके पास महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग ,ऊर्जा ,शिक्षा,कला संस्कृति एवं भाषा,पर्यटन ,उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा एवं जनसंपर्क जैसे विभाग विभाग पहले ही से थे।

केजरीवाल सरकार में हैं कुल 7 मंत्री

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार में अभी मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत सात मंत्री हैं ।इनमें इमरान हुसैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, राजकुमार आनंद, सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना कैबिनेट मंत्री के रूप में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।इससे पहले कैबिनेट में सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भी कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन जेल जाने के बाद दोनों ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here