अब खत्म हुआ अलग-अलग ऐप्स का झंझट! वॉट्सऐप पर आया नया ₹ बटन

0
6

अगर आप भी हर महीने बिजली, पानी, गैस, FASTag और क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए अलग-अलग ऐप्स के बीच चक्कर काटते-काटते थक चुके हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। भारत में हम सबका पसंदीदा ऐप वॉट्सऐप अब सिर्फ चैटिंग या फोटो भेजने के काम नहीं आएगा। वॉट्सऐप ने भारत में अपना नया ‘Bill Payments’ फीचर ऑफिशियल तौर पर रोलआउट कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब आप जैसे दोस्तों को मैसेज भेजते हैं, बिल्कुल उसी आसानी से अपने घर का हर छोटा-बड़ा बिल भी भर सकेंगे। आइए जानते हैं कि यह नया फीचर कैसे काम करता है और इससे आपकी लाइफ कितनी आसान होने वाली है।
भारत में वॉट्सऐप हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है।सुबह उठकर गुड मॉर्निंग मैसेज भेजने से लेकर मेट्रो टिकट बुक करने तक, हम सब वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब मेटा (Meta) ने भारतीय यूजर्स के लिए इस ऐप को और भी ज्यादा काम का बना दिया है।

वॉट्सऐप ने भारत कनेक्ट (BBPS) नेटवर्क के साथ हाथ मिलाया है। इसकी मदद से अब यूजर्स बिना वॉट्सऐप से बाहर निकले अपने हर तरह के बिल जमा कर सकेंगे।कंपनी ने बताया कि इस सर्विस के जरिए 30 अलग-अलग कैटेगरी के 22,722 से ज्यादा बिलर्स को जोड़ा गया है।

भारत में वॉट्सऐप हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठकर गुड मॉर्निंग मैसेज भेजने से लेकर मेट्रो टिकट बुक करने तक, हम सब वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब मेटा (Meta) ने भारतीय यूजर्स के लिए इस ऐप को और भी ज्यादा काम का बना दिया है।

वॉट्सऐप ने भारत कनेक्ट (BBPS) नेटवर्क के साथ हाथ मिलाया है। इसकी मदद से अब यूजर्स बिना वॉट्सऐप से बाहर निकले अपने हर तरह के बिल जमा कर सकेंगे। कंपनी ने बताया कि इस सर्विस के जरिए 30 अलग-अलग कैटेगरी के 22,722 से ज्यादा बिलर्स को जोड़ा गया है।

अब आपको बिजली या पानी का बिल भरने के लिए किसी सरकारी वेबसाइट या अलग-अलग पेमेंट ऐप्स पर जाने की कोई जरूरत नहीं है। वॉट्सऐप के इस नए फीचर से आप ये सारे काम कर सकते हैं।

बिजली और पानी का बिल: घर या दुकान का इलेक्ट्रिसिटी और वॉटर बिल।
गैस और रीचार्ज: एलपीजी सिलेंडर बुकिंग और पाइप वाली गैस का बिल।
FASTag रीचार्ज: अपनी गाड़ी के FASTag को झटपट रीचार्ज करें।
क्रेडिट कार्ड और लोन EMI: क्रेडिट कार्ड के पेंडिंग बिल और किसी भी तरह के लोन की किश्त।
इन्श्योरेंस प्रीमियम: अपनी जीवन बीमा या गाड़ी के बीमे की किश्त जमा करें।
इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान बनाया गया है। जब आप अपना वॉट्सऐप खोलेंगे, तो आपको होम स्क्रीन पर सबसे ऊपर एक ‘₹’ (रुपये) का आइकॉन दिखाई देगा। जैसे ही आप इस ₹ आइकॉन पर टैप करेंगे, आपके सामने ‘Payments Home’ खुल जाएगा।यहां आपको अपने सभी पुराने पेमेंट्स, आने वाले पेंडिंग बिल और अलग-अलग बिलर्स की लिस्ट दिख जाएगी।

इस नए फीचर की 3 सबसे कमाल की बातें
1. सबका समरी एक जगह: आपके पुराने जितने भी बिल हैं, वॉट्सऐप उन्हें अपने आप ढूंढकर (Pre-fetch) एक जगह दिखा देगा. अगली बार आप सिर्फ एक टैप में पेमेंट कर सकेंगे.

2. एक ही सर्विस प्रोवाइडर में मल्टीपल अकाउंट्स: अगर आपके पास एक ही कंपनी के दो कनेक्शन हैं, जैसे घर का बिजली बिल और ऑफिस का बिल, तो आप दोनों को एक ही जगह पर मैनेज कर सकते हैं।
3. अपनी पसंद से करें पेमेंट: पेमेंट करने के लिए आप अपनी पसंद का तरीका चुन सकते हैं। आप UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड, किसी से भी बिल पे कर सकते हैं।

वॉट्सऐप से बिल पेमेंट करने के लिए निम्नलिखित तरीका अपनाएं:
स्टेप 1: सबसे पहले अपना वॉट्सऐप ओपन करें और ऊपर दिख रहे ₹ आइकॉन पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अब अपनी जरूरत के हिसाब से बिल कैटेगरी और अपनी कंपनी (Biller) को चुनें।
स्टेप 3: अपना कंज्यूमर नंबर या अकाउंट डिटेल्स डालकर कन्फर्म करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर आपका बिल अमाउंट अपने आप आ जाएगा, उसे एक बार चेक कर लें।
स्टेप 5: अब अपना पेमेंट मोड (UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड) चुनें।

स्टेप 6: अपना पिन या पासवर्ड डालें और आपका बिल सक्सेसफुली पे हो जाएगा।

मेटा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण श्रीनिवास ने इस मौके पर कहा कि भारत के करोड़ों लोगों के लिए वॉट्सऐप पहले से ही अपनों से जुड़ने, बिजनेस से बात करने और मेट्रो टिकट जैसी सर्विस लेने का सबसे आसान जरिया है। उन्होंने कहा कि बिल पेमेंट फीचर लाकर हम लोगों के रोजमर्रा के काम को और भी सिंपल बना रहे हैं।अब यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स के बीच उलझना नहीं पड़ेगा और न ही बिल की लास्ट डेट याद रखने की टेंशन होगी।

अगर आपको अपने वॉट्सऐप में अभी तक यह ₹ आइकॉन नहीं दिख रहा है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।कंपनी इस नए ‘Bill Payments’ फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है। अगले कुछ हफ्तों में यह अपडेट भारत के सभी एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (iOS) यूजर्स के फोन में पहुंच जाएगा। बस अपने फोन के प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में जाकर वॉट्सऐप को टाइम पर अपडेट करते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here