6 वर्षों के बाद दिशा सालियान के मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है। इस नए ट्विस्ट के अनुसार दिशा सालियान से जुड़े जिस मामले में मुंबई पुलिस ने उसकी मौत को आत्महत्या बताकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली थी, उस मामले को बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह कहते हुए सीबीआई को सुपुर्द करने का आदेश दे दिया कि दिशा सालियान मामले की जांच में इतने दिनों में मुंबई पुलिस ने जितनी जांच नहीं की उससे ज्यादा संदेहास्पद प्रश्न खड़े कर दिये।
बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा दिशा सालियान मामले में सीबीआई जांच के आदेश देने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश के बाद से अब लोगों के मन में यह प्रश्न उठने लगा कि क्या बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब अभिनेता सुशांत सिंह का मामला जिसमें सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह की मृत्यु को आत्महत्या बताते हुए क्लोजर रिपोर्ट सौंप दिया है वह भी एक बार फिर से खुल जाएगा?
सामान्य तौर से देखने पर दिशा सालियान मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा इसे लेकर एफआईआर दर्ज करने और मामले को सीबीआई को सौंपने के फैसले से सुशांत सिंह राजपूत का मामला कानूनी रूप से अपने आप खुल जाएगा ऐसा प्रतीत नहीं होता क्योंकि सीबीआई ने उस मामले में पहले ही क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।हालांकि, उस रिपोर्ट पर अदालत का अंतिम निर्णय आना अभी बाकी है।
इस परिस्थिति में यदि दिशा सालियान की नई सीबीआई जांच के दौरान ऐसा कोई ठोस और नया सबूत मिलता है जो दोनों घटनाओं (दिशा और सुशांत की मौत) को सीधे तौर पर एक बड़ी साजिश के रूप में जोड़ता है, तो कानूनी प्रक्रिया या याचिका के माध्यम से सुशांत के मामले में आगे की जांच तेजी से करने की मांग अदालत से की जा सकती है। लेकिन इसके लिए अदालत या सक्षम प्राधिकारी के नए आदेश की आवश्यकता होगी।
दिशा सालियान मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के वर्तमान फैसला के आने के बाद दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने Q vive चैनल पर उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रमजीत सिंह और पूर्व आईपीएस अधिकारी उदय सहाय के साथ को पैनलिस्ट के रूप में इस बात पर जोर देकर बताया कि दिशा सालियान के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के वर्तमान आदेश जिसमें इस मामले को सीबीआई को सोपा गया है, उसके साथ अभिनेता सुशांत सिंह की हत्या का मामला भी खुल जाएगा ऐसा नहीं है, बल्कि इससे भी बढ़कर यह है कि मुंबई हाई कोर्ट की दिशा सालियान के मामले में वर्तमान फैसला आने के साथ ही सुशांत सिंह की हत्या का मामला स्वतः खुल गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के वर्तमान फैसला के पर 12 का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि इसमें हाईकोर्ट ने साफ-साफ लिखा है कि दिशा सालियान का यह मामला सुशांत सिंह राजपूत की हत्या से भी जुड़ा हुआ है, ऐसे में इंटरलिंक्ड मामला होने के कारण के मामले की सुनवाई के दौरान उसे मामले पर भी जांच की जरूरत पड़ेगी। निलेश ओझा ने बताया कि इस मामले में कोर्ट के फैसले में इस बात की तरफ भी इशारा किया गया है कि दिशा सालियान की हत्या कर दी गई और इसकी जानकारी जब रिया चक्रवर्ती के जरिए सुशांत सिंह राजपूत के पास पहुंची, तब दिशा सालियान की हत्या के कोई राजदार न बचे इसलिए सुशांत सिंह की हत्या कर दी गई।

