अब ईमेल पढ़ने का झंझट खत्म! Google लाया 3 नए Live AI फीचर्स

0
2

टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर दिन नए-नए बदलाव हो रहे हैं।इसी क्रम में गूगल ने भी अपने वर्कस्पेस यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है, जो उनके काम करने का तरीका ही बदलने वाला है। अगर आप भी लंबे-लंबे ईमेल पढ़ने, इनबॉक्स में जरूरी मैसेज खोजने या नया डॉक्यूमेंट टाइप करने से परेशान रहते हैं, तो अब गूगल ने आपका यह काम बहुत ही आसान बना दिया है।गूगल ने अपने टूल्स Gmail, Docs और Google Keep में एक खास AI वॉइस फीचर जोड़ा है।

इस नए फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब आपको स्क्रीन पर उंगलियां चलाने या टाइपिंग करने की कोई जरूरत नहीं होगी। आप सीधे Gemini AI से बातचीत करके अपना काम करवा सकते हैं।बस अपनी बात बोलिए और जेमिनी पलक झपकते ही आपका काम कर देगा चाहे इनबॉक्स से फ्लाइट की जानकारी निकालनी हो या दिमाग में आए विचारों को एक शानदार डॉक्यूमेंट में बदलना हो, अब सब काम जेमिनी एआई कर देगा।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद इसकी जानकारी दी और कहा कि जेमिनी की नई वॉइस क्षमताएं रोल आउट हो रही हैं।अब यूजर्स बातचीत के जरिए अपनी जीमेल इनबॉक्स में सर्च कर सकते हैं, कीप में नोट्स संभाल सकते हैं और नए डॉक्यूमेंट्स तैयार कर सकते हैं।

गूगल वर्कस्पेस में मिले ये तीन नए फीचर्स
Gmail Live
इस फीचर की सहायता से आप अपने इनबॉक्स को सर्च कर सकते हैं।अब आपको लंबे ईमेल थ्रेड्स पढ़ने की जरूरत नहीं होगी।सिर्फ बोलकर पूछने पर जैसे कि मेरी फ्लाइट का गेट नंबर क्या है? या स्कूल से क्या नया अपडेट आया है? जेमिनी आपको सही जानकारी निकालकर दे देगा।

Docs Live
यह एक तरह से आपके लिए हैंड-फ्री थॉट पार्टनर की तरह काम करेगा।अगर आपके दिमाग में कोई विचार है, तो आप बस बोलते जाइए. जेमिनी आपके विचारों को एक सही आकार देकर स्ट्रक्चर्ड डॉक्यूमेंट में बदल देगा।परमिशन देने पर यह जीमेल, ड्राइव, चैट और वेब से भी जरूरी जानकारी ले सकता है।
Keep Live
गूगल कीप में काम करने वाला यह फीचर आपकी बातों को तुरंत सुनकर उन्हें व्यवस्थित नोट्स, लिस्ट और जरूरी कार्यों की सूची में बदल देता है।

गूगल के मुताबिक, नए वॉइस फीचर्स की रोलआउट प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। Gmail Live और Keep Live फीचर्स Google AI प्लस, प्रो और अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हैं। वहीं Docs Live फीचर प्रो और अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स को मिलेगा। कंपनी जल्द ही इसे गूगल वर्कस्पेस के बिजनेस कस्टमर्स के लिए भी जारी करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here