Homeदेशदेश की पहली रैपिड एक्स ट्रेन की आज होगी शुरुआत ,पीएम मोदी...

देश की पहली रैपिड एक्स ट्रेन की आज होगी शुरुआत ,पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
प्रधानमंत्री मोदी आज रैपिड एक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाएँगे। यह देश की पहली रैपिड ट्रेन होगी। गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद स्टेशन को इसके लिए सजाया गया है। पीएम मोदी आज 11 बजे दिन में देश की इस पहली ट्रेन की शुरुआत करेंगे। इसे देश का पहला मिनी बुलेट ट्रेन भी कहा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आज ऑनलाइन टिकट खरीदकर इस ट्रेन के पहले यात्री भी बनेंगे। उनके साथ ट्रेन में स्कूली बच्चे सवार होंगे। पीएम मोदी ने 8 मार्च, 2019 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला रखी थी।             
           सूत्रों के मुताबिक, ये ट्रेनें ‘नमो भारत’ के नाम से जानी जाएंगी। 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ काॅरिडोर पर अभी 17 किमी के प्राथमिकता खंड दुहाई-साहिबाबाद के बीच ट्रेन दौड़ेगी। यह दूरी महज 12 मिनट में पूरी होगी। 30,274 करोड़ रुपये की इस परियोजना का विस्तार दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक होगा। मेरठ-दिल्ली के बीच नमो भारत में केवल 55-60 मिनट लगेंगे।
                            राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने साहिबाबाद से दुहाई तक का किराया स्टैंडर्ड क्लास में 50 रुपये और प्रीमियम में 100 रुपये रखा है। जून, 2025 तक पूरे काॅरिडोर पर सफर शुरू होगा। प्राथमिकता खंड पर ट्रेन की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा होगी। बाद में, 160 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इस ट्रेन को देश का पहला मिनी ट्रेन भी कहा जा रहा है। 
                  सीएम योगी ने देखीं व्यवस्थाएं…आम लोग कल से करेंगे सफर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लोकार्पण समारोह की व्यवस्थाएं परखीं और अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं, एनसीआर के सफर को नई रफ्तार देने वाली रैपिडएक्स ट्रेन में आम लोग शनिवार से सफर कर सकेंगे। सुरक्षा कारणों से पहले दिन आम यात्रियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। 
                        दिल्ली-एनसीआर के सफर को नई रफ्तार देने वाली इस ट्रेन में आम लोग शनिवार से सफर कर सकेंगे। सुरक्षा कारणों से पहले दिन आम लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। रूट डायवर्जन की वजह से शुक्रवार को गाजियाबाद में 12वीं तक के स्कूल भी बंद रखे जाएंगे। 

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this