पति सहित पूरे परिवार को दे दिया जहर, गहने-पैसे लेकर फरार हुई दुल्हन

0
7

परिवार अभी शादी की खुशियों से निकला भी नहीं था कि ऐसा कुछ हो गया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।शादी के 72 घंटे के भीतर ही नई-नवेली बहू ने पति सहित पूरे परिवार को खाने में जहर दे दिया।दुल्हन ने रात के खाने में चुहे मारने वाली जहर मिला दी।खाना खाकर परिवार सोने गए, लेकिन कुछ ही देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार तो है, लेकिन परिवार को नई-नवेली बहुरिया ने ऐसा सदमा दिया, जिससे उबरना मुश्किल होगा।

मामला महाराष्ट्र के जलगांव जिले का है, जहां शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने पति और परिवार के सदस्यों को खाने में जहर दे दिया। बताया गया कि परिवार में पति के साथ तीन और सदस्य है।बहु ने सभी के खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की।

यह मामला जलगांव जिले के परोला तालुका के वेल्हाने गांव का है।बताया गया कि 7 अक्टूबर को 32 साल के एक आदमी की शादी हुई थी। 9 अक्टूबर को दुल्हन ने पति और परिवार के सदस्यों के खाने में चूहे मारने की दवा मिला दी। इसके बाद दुल्हन एक अन्य महिला के साथ घर से कुछ गहने और शादी में मिले पैसे लेकर फरार हो गई।

परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद इस पूरे घटनाक्रम का पता चला।परिवार में बुजुर्ग जोड़े की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे इलाज के लिए धुले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करने और उन पर चार्ज लगाने की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन के सामने रोड जाम कर दिया।गांववालों के विरोध के बाद पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए भागने की कोशिश कर रही दोनों महिलाओं को धुले जिले के निमगुल गांव के पास से हिरासत में ले लिया।

आरोपी दुल्हन और अन्य महिला की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि दुल्हन झारखंड की रहने वाली है।उसका साथ देने वाली महिला भी झारखंड की निवासी हैं। इन महिलाओं के नाम सुमन सुभाष साहनी और आरती सूर्याक्ष पटेल हैं।बताया गया कि जलगांव के परोला क्षेत्र का रहने वाला युवक दूसरे राज्य की लड़की को 2.5 लाख रुपए में शादी करके लाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here