Homeदेशआतंकियों ने किया राजौरी में सेना की चौकी पर हमला, एक जवान...

आतंकियों ने किया राजौरी में सेना की चौकी पर हमला, एक जवान घायल

Published on

न्यूज़ डेस्क 
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आज सोमवार को आतंकवादियों ने सेना की एक चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजौरी के सुदूरवर्ती गुंधा गांव में आतंकवादियों ने आज तड़के तीन बजकर 10 मिनट पर सेना की एक चौकी पर हमला कर दिया। सेना के सतर्क जवानों ने हालांकि गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया और एक बड़े आतंकवादी हमले को विफल कर दिया।” उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान एक जवान घायल हो गया है।

उन्होंने कहा, “सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

गौरतलब है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने क्षेत्र में आतंकवादी हमलों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को जम्मू में बैठकों की अध्यक्षता की थी।

सेना जम्मू क्षेत्र के पहाड़ी जिले में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों को खदेडने के लिए 3000 सैनिकों और 500 पैराकमांडो की अतिरिक्त तैनाती के साथ “ऑपरेशन ऑल आउट” शुरू कर रही है।

Latest articles

अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकेंगे दर्शक,नेटफ्लिक्स ने कर दी मौज

अब नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर के हाथ में एक शानदार कंट्रोल दे दिया है...

कोलकाता से राजस्थान तक, क्रिटिकल केयर उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज डॉक्टर के साथ-साथ उन मेडिकल...

आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ सिनेमा को ही लेकर नहीं, अपनी पर्सनल...

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को घुटनों के दर्द और जोड़ों की...

More like this