तेजस्वी यादव की कांग्रेस को खरी-खरी

0
176
  • बीरेंद्र कुमार झा

बिहार में कैबिनेट विस्तार नीतीश सरकार के गले की हड्डी बनती चली जा रही है महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और आरजेडी के बीच कैबिनेट विस्तार की स्थिति में ज्यादा मंत्री पद लेने की होड़ मची हुई है। इसी क्रम में आप बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को खरी खरी सुना दी है उन्होंने कहा कि अगर कैबिनेट का विस्तार होगा तो कांग्रेस पार्टी से सिर्फ एक ही मंत्री बनाया जाएगा उन्होंने कहा यह बात पहले ही तय हो गया है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपने विधायकों की संख्या के आधार पर दो और नेताओं को मंत्री पद में शामिल किए जाने की मांग पर अड़ा हुआ है।

तेजस्वी यादव के बिहार लौटने पर मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने की उम्मीद

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा पहले से ही चल रही है। नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के दौरान पत्रकारों द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे प्रश्न पर पहले कह दिया है कि इस बारे में जो पूछना है वह तेजस्वी यादव से पूछें ।इधर तेजस्वी यादव सिंगापुर से अपनी किडनी का ट्रांसप्लांट करा कर वापस लौटकर दिल्ली में बहन निशा भारती के घर पर ठहरे पिता लालू प्रसाद से मिलने दिल्ली चले गए थे ।अब जब लौटकर वे बिहार वापस आए हैं तो कैबिनेट विस्तार की उम्मीदें बढ़ गई है।दिल्ली से पटना पहुंचने पर जब एयरपोर्ट पर मीडिया ने उनसे कैबिनेट विस्तार के बारे में प्रश्न किया तो जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लेकर यह पहले ही से तय हो गया है कि जब कैबिनेट विस्तार होगा तो कांग्रेस का भी एक मंत्री बनाया जाएगा।कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस का एक मंत्री बनाने का निर्णय पहले ही हो चुका है,अब अन्य दलों को यह तय करना है कि वे सरकार में शामिल होंगे या नहीं होंगे। हालांकि तेजस्वी यादव ने भी कैबिनेट विस्तार की तिथि को लेकर कुछ नहीं बताया।

कांग्रेस की मांग दो सीटों की

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस की राय तेजस्वी यादव की राय से बिल्कुल अलग है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर लगातार कांग्रेस पार्टी से 2 नए मंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही यह कह चुके हैं कि कैबिनेट विस्तार का फैसला तेजस्वी यादव करेंगे ।ऐसे में तेजस्वी यादव की इन खरी खरी बातों से आरजेडी और कांग्रेस के बीच इस मसले पर मतैक्य होने की जगह खींचतान और अधिक बढ़ने जाने का आसार है।पिछले दिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि कांग्रेस नेता टीवी पर कैबिनेट विस्तार की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनसे अभी तक किसी ने बात ही नहीं की है। मंत्री बनाने की मांग टीवी पर नहीं की जाती है।
कांग्रेस के दो सीटों की मांग के पीछे का राज
नीतीश कुमार के वर्तमान मंत्रिमंडल में कांग्रेस पार्टी से अभी दो मंत्री हैं। इन दो मंत्रियों में अफाक आलम कैबिनेट मंत्री हैं, जबकि मुरारी गौतम राज्यमंत्री हैं। राज्य में कांग्रेस के 19 विधायक हैं। इस आधार पर पार्टी लंबे समय से 4 मंत्री बनाने की मांग कर रही है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह नीतीश सरकार पर लगातार कांग्रेस खेमे से मंत्रियों की संख्या बढ़ाने को लेकर दबाव बनाते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here