तमिलनाडु जहरीली शराब कांड : अब तक 37 लोगों की मौत ,सौ से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर !

0
75

न्यूज़ डेस्क 
तमिलनाडु में जहरीली शराब से मरने वालो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब पीने से 37 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 100 लोगों को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। 

इस मामले में मुख्यमंत्री एमके स्टाालिन ने दुख: जाते हुए सीबी -सीआईडी जांच के आदेश के आदेश जारी किया है। इसके साथ अस्पताल में भर्ती हुए लोगों के स्वास्थ्य के लिए कामना की है।

तमिलनाडु पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने वाले आरोपी को 200 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस शराब में जानलेवा मेथनॉल पाया गया है।

इस घटना के कारण पीड़ित परिवार का बहुत बुरा हाल है। कल्लाकुरिची में हुई मौतों पर राज्यपाल ने भी शोक जताया है और कहा कि इस तरह की घटनाएं अपने आप में चिंता का विषय हैं। 

मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट शेयर करके दुख जताकर कहा है,” इस तरह के अवैध शराब बनने की जानकारी अगर जनता को मिलती है तो वह तत्काल सूचित करें। उनकी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here